Thursday, March 12, 2026
Cricket

T20 World Cup 2026 में इस वजह से इंग्लैंड को ICC ने दिया साउथ अफ्रीका से कम प्राइज मनी, जानिए असली वजह

T20 World Cup 2026 में इस वजह से इंग्लैंड को ICC ने दिया साउथ अफ्रीका से कम प्राइज मनी, जानिए असली वजह
T20 World Cup 2026 में इस वजह से इंग्लैंड को ICC ने दिया साउथ अफ्रीका से कम प्राइज मनी, जानिए असली वजह

आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भाग लेने वाली सभी 20 टीमों की प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी (ICC T20 World Cup 2026 Prize Money) ने कर दिया है. बुधवार को आईसीसी ने प्राइज मनी की पूरी लिस्ट जारी की, जिसमें 20वें स्थान पर रहने वाली ओमान तक की इनामी राशि का भी जिक्र किया गया है.

आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की, भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद उसे लगभग सवा 24 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली.

सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों के प्राइस में है अंतर

वहीं आईसीसी (ICC) की ओर से फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को करीब 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई. इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम को लगभग 9 करोड़ रुपये मिले. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि दोनों की इनामी राशि में लगभग 28 लाख का अंतर है. इसके बाद वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर प्राइज मनी दी गई है.

इस टूर्नामेंट में नेपाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उसे लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की इनामी राशि मिली. आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली हर टीम को एक बेस प्राइज मनी मिलती है. इसके अलावा हर मैच जीतने और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर अलग-अलग इनामी राशि भी दी जाती है.

इस वजह से इंग्लैंड को ICC ने दिया साउथ अफ्रीका से कम प्राइज मनी

इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ एक मैच गंवाया, जबकि इंग्लैंड को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. यही वजह है कि सेमीफाइनल में हारने के बावजूद साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड से ज्यादा इनामी राशि मिली, जबकि इंग्लैंड की प्राइज मनी उससे कम रही.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply