उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है. इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जारी सूची के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या भेजा गया है. रजनीश वर्मा का तबादला बागपत और राधा रमण सिंह का खीरी किया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है. उन्नाव में तैनात अरविंद कुमारI को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है. इसके अलावा फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है.

खबर अपडेट की जा रही है…