: राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में पंचायत समिति चुनाव के बाद रोड लाइटों को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा के PA की पत्नी प्रियंका शर्मा के चुनाव हारने के महज तीन घंटे बाद कॉलोनी में लगी करीब 50 रोड लाइटें उतरवा ली गईं। इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव प्रचार और दीपावली के दौरान कॉलोनी में अंधेरा होने की समस्या को देखते हुए करीब 29 दिन पहले प्रत्याशी प्रियंका शर्मा की ओर से बिजली के खंभों पर लगभग 50 रोड लाइटें लगवाई गई थीं। इससे इलाके में रोशनी की व्यवस्था हुई थी। आरोप है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब तीन घंटे बाद शाम को बिजली निगम की टीम जीप लेकर कॉलोनी पहुंची। इसके बाद कर्मचारियों ने खंभों पर चढ़कर एकएक कर सभी 50 रोड लाइटें खोल दीं और अपने साथ ले गए।
बिजली विभाग ने क्या दी सफाई?
मामले पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता गोवर्धन चौधरी ने बताया कि खंभों पर लगाई गई लाइटें अवैध थीं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विभाग को इस बात की जानकारी नहीं है कि इन्हें किसने लगवाया था।
ये भी पढ़ें:
ग्रामीणों ने उठाए सवाल
लाइटें हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्रवाई के समय पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब चुनाव प्रचार और दीपावली के दौरान ये लाइटें लगाई जा रही थीं, तब विभाग ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? चुनाव परिणाम आने के कुछ ही घंटे बाद अचानक
लाइटें हटाने की कार्रवाई कैसे शुरू हो गई?
ग्रामीणों का सवाल है कि यदि लाइटें नियमों के विरुद्ध लगाई गई थीं, तो विभाग ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की? फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा है। हालांकि, लाइटें हटाने की कार्रवाई का चुनाव परिणाम से सीधा संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।



