Saturday, March 28, 2026
Health

नए रिश्ते में आने से पहले ना करें जल्दबाजी, चेक कर लें ये खूबियां!..

नए रिश्ते में आने से पहले ना करें जल्दबाजी, चेक कर लें ये खूबियां!..

नए रिश्ते की शुरुआत किसी भी इंसान के लिए बेहद रोमांचक होता है. शुरुआत समय में अट्रैक्शन की वजह से अक्सर लोग कई आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं. आगे चलकर इसे रिश्ते में दिक्कत आना शुरू हो जाती है. किसी को डेट करने से पहले सिर्फ केमिस्ट्री ही नहीं इन बातों को चेक करना चाहिए.

खुलकर बात करना
एक अच्छे पार्टनर की पहचान यही है कि वह अपनी बात खुलकर कह सके. इसके अलावा आपकी बात को ध्यान से सुन सके. अगर कोई इंसान अपनी बातें को थोपता है या विवाद होने पर साइलेंट ट्रीटमेंट देता है, तो भविष्य में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बड सकते हैं. इसलिए किसी भी रिश्ते में कदम रखने से पहले देख कि वह आपकी बातों को सुनता है या नहीं.

इमोशनल मैच्योरिटी
हर किसी के प्यार में उतार-चढ़ाव आता है, लेकिन उस दौरान आपका पार्टनर कैसे व्यवहार करता है, यही उनकी मैच्योरिटी दिखाती है. इमोशनली मैच्योर इंसान अपनी गलतियों को जिम्मेदारी से लेना जानता है. गुस्से में अपना आपा नहीं खोता है. अपने भावनओं को कैसे जाहिर करता है.

सम्मान
सम्मान केवल आपके लिए हीं नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी होना चाहिए. एक इंसान वेटर, ड्राइवर और अजनबियों के साथ बुरा व्यवहार करता है, तो वह इंसान आपके साथ भी वैसा व्यवहार कर सकता है. इसलिए डेट करने से पहले देखें कि होने वाला पार्टनर कमजोर लोगों से कैसे बात करता है.

वैल्यूज
पार्टनर के साथ आपकी पसंद-ना पसंद अलग हो, लेकिन जीवन में बुनियादी वैल्यूज मेल खानी चाहिए. अगर इंसान शादी और परिवार चाहता है. वहीं दूसरा इंसान पूरी तरह से करियर और ट्रैवल पर फोकस है तो आगे चलकर टकराव हो सकता है.

ग्रोथ माइंडसेट
कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है, लेकिन इंसान समय के साथ बेहतर बन सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर पार्टनर अपनी कमियों पर काम करने को तैयार न हो, वह रिश्ते में एक ही जगह पर स्थिर हो तो ऐसे पार्टनर से दूरी बना लें. अगर आपका पार्टनर आपका फीडबैक पॉजिटिव तरीके से नहीं लेता है तो यह गलत रिश्ते का संकेत है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply