Thursday, March 26, 2026
Politics

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ पुनर्निर्धारित शिखर सम्मेलन के लिए चीन की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह घोषणा की। ट्रंप, जिनकी पहले इस महीने के अंत तक बीजिंग यात्रा निर्धारित थी, ने ईरान युद्ध के कारण अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी। हालांकि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह यात्रा को स्थगित कर रहे हैं ताकि वाशिंगटन में रहकर ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का नेतृत्व कर सकें।
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने की शर्त पर बैठक को पुनर्निर्धारित किया, इस पर लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति और शी के बीच बैठक को पुनर्निर्धारित करने के विषय में कोई चर्चा नहीं हुई थी। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति शी यह समझते हैं कि इस समय पूरे क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर राष्ट्रपति (ट्रंप) का उपस्थित रहना बहुत महत्वपूर्ण है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बैठक स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया। इसीलिए अब हमारी बैठक हो रही है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या मई में होने वाली बैठक तक युद्ध समाप्त हो जाएगा, तो लेविट ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमने हमेशा लगभग चार से छह सप्ताह का अनुमान लगाया है।’’ ट्रंप और शी की अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित ‘एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग’ शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। पिछले हफ्ते ‘ओवल ऑफिस’ (व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति का कार्यालय) में आयरलैंड की प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह महीने के अंत के बजाय पांच या छह सप्ताह बाद चीन जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी चीन यात्रा का समय पुनर्निधारित कर रहे हैं। 
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply