Saturday, March 28, 2026
IndiaPoliticsTrending

Middle East में Donald Trump का बड़ा प्लान, Iran के बाद अब Saudi-Israel दोस्ती पर नज़र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब-इजराइल के लिए अपने संबंधों को सामान्य करने का समय होगा।
मियामी में सऊदी अरब के एक संप्रभु धन कोष द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, “अब समय आ गया है। हमने उन्हें (ईरान) पूरी तरह कमजोर कर दिया है और उनकी ताकत काफी हद तक खत्म हो चुकी है। अब हमें ‘अब्राहम समझौते’ को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।”

पश्चिम एशिया की दो प्रमुख ताकतों इजराइल और सऊदी अरब के बीच संबंध सामान्य कराने के लिए ट्रंप लंबे समय से अपने ‘अब्राहम समझौते’ प्रयासों के तहत दबाव बनाते रहे हैं।
हालांकि, इस दिशा में अब भी कई बड़ी बाधाएं हैं। इनमें प्रमुख रूप से सऊदी अरब की यह शर्त शामिल है कि इजराइल के साथ व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध सामान्य करने से पहले एक स्वतंत्र फलस्तीन देश की दिशा में ठोस और विश्वसनीय प्रगति दिखाई देनी चाहिए।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply