Thursday, February 12, 2026
HealthIndiaTrending

क्या आपके हाथ में भी है धन का खजाना? हथेली के ये 3 निशान बताते हैं कि आप कब बनेंगे करोड़पति!!..

क्या आपके हाथ में भी है धन का खजाना? हथेली के ये 3 निशान बताते हैं कि आप कब बनेंगे करोड़पति!!..
क्या आपके हाथ में भी है धन का खजाना? हथेली के ये 3 निशान बताते हैं कि आप कब बनेंगे करोड़पति!!..

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेलियों पर खिंची रेखाएं और बने हुए चिह्न हमारे भविष्य का आईना होते हैं. ये रेखाएं हमारे आने वाले समय की चुनौतियों और सुखद अवसरों का संकेत देती हैं. जिस प्रकार हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, वैसे ही हाथ के पर्वत और निशान भी हर किसी में अलग-अलग होते हैं. हथेली पर बने पर्वतों के आधार पर व्यक्ति के विवाह, स्वास्थ्य और करियर का सटीक आकलन किया जा सकता है. लेकिन कुछ खास निशान ऐसे होते हैं जिन्हें राजयोग का प्रतीक माना जाता है. ये चिह्न हर किसी के हाथ में नहीं होते, लेकिन जिनके पास होते हैं, वे जीवन में अपार सफलता और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 खास निशानों के बारे में जो रातों-रात भाग्य बदलने की क्षमता रखते हैं.

हथेली में क्रॉस का निशान
अक्सर लोग क्रॉस के निशान को नकारात्मक मानते हैं, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में इसकी स्थिति बहुत मायने रखती है. अगर क्रॉस गुरु पर्वत पर है, तो व्यक्ति को उच्च पद और समाज में भारी प्रतिष्ठा मिलती है. ऐसे लोग बेहतरीन लीडर बनते हैं. जबकि शनि पर्वत पर क्रॉस का होना भाग्यशाली माना जाता है और यह आकस्मिक लाभ की ओर इशारा करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में नाम कमाने वाले लोगों के हाथ में अक्सर सूर्य पर्वत पर क्रॉस देखा जाता है. वहीं, अगर यह निशान हृदय रेखा पर हो, तो जातक का वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखद और प्रेमपूर्ण रहता है. जबकि, इस निशान के चंद्र पर्वत पर होने से विदेश से आर्थिक लाभ का योग बनता है. ध्यान रहे कि जीवन रेखा या मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस का होना संघर्ष का संकेत हो सकता है.

हथेली में चतुर्भुज का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बना चतुर्भुज का निशान सुरक्षा चक्र की तरह काम करता है. यह जिस भी पर्वत या रेखा पर होता है, वहां के दोषों को दूर कर देता है. हथेली के किसी भी पर्वत पर चतुर्भुज का होना सौभाग्य लाता है. यह व्यक्ति को जीवन के कठिन समय में सुरक्षित बाहर निकालता है. माना जाता है कि जिनके हाथ में स्पष्ट चतुर्भुज होता है, उन्हें विरासत या पूर्वजों की संपत्ति मिलने के प्रबल योग होते हैं. यह निशान आर्थिक मजबूती और करियर में स्थिरता का प्रतीक है.

हथेली में मछली का निशान
हस्तरेखा शास्त्र में मछली के निशान को सबसे दुर्लभ और अत्यंत फलदायी माना गया है. यह चिह्न बहुत ही कम लोगों की हथेलियों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. मछली के निशान को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. जिसके हाथ में यह निशान होता है, उसे जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. इसके साथ ही ऐसे लोगों का भाग्य इतना अच्छा होता है कि वे जिस भी काम में हाथ डालते हैं, वहां से लाभ ही प्राप्त करते हैं. वहीं, अगर यह चिह्न जीवन रेखा या भाग्य रेखा के अंत में हो, तो व्यक्ति बुढ़ापे तक ऐशो-आराम का जीवन व्यतीत करता है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply