
Dhurandhar 2: आजकल बॉक्स ऑफिस पर जो माहौल बना हुआ है, वो किसी आम फिल्म की रिलीज जैसा नहीं लग रहा. ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) ने सिनेमाघरों को जैसे एक इवेंट में बदल दिया है. सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. लोग सिर्फ फिल्म देखने नहीं जा रहे, बल्कि उसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. थिएटर के अंदर सीट मिलना मुश्किल हो गया है और बाहर टिकट के लिए लाइनें लगी हैं. इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अलग ही जोश पैदा कर दिया है.
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं रणवीर सिंह, जिन्होंने अपने किरदार से पूरी फिल्म को पकड़कर रखा है. उनका अंदाज, उनका एनर्जी लेवल और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दर्शक उनकी एंट्री पर सीटियां बजा रहे हैं और हर सीन में उनकी तारीफ कर रहे हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की जान रणवीर सिंह ही हैं. उनके इस रोल को लोग लंबे समय तक याद रखने वाले हैं. कमाई की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 8 दिनों में भारत में 800 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है.
हर दिन कमाई से रिकॉर्ड तोड़ रही ‘धुरंधर 2’
वहीं, दुनिया भर में इसका कलेक्शन 1100 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 454.12 करोड़ नेट कमा लिए थे. उसके बाद भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई है. 8वें दिन करीब 50 करोड़ की कमाई ये दिखाती है कि फिल्म अभी भी मजबूती से टिकी हुई है और आने वाले दिनों में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म के सामने कोई बड़ी टक्कर नहीं है. इसका सीधा फायदा इसे मिलेगा. वीकेंड आते ही फिल्म फिर से बड़ी छलांग लगा सकती है.
बिना टक्कर, वीकेंड पर बड़ी उछाल
यही वजह है कि अब इसे हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. अगर यही ट्रेंड चलता रहा तो फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने कहानी और स्केल दोनों को अच्छे से बैलेंस किया है. फिल्म में एक्शन भी दमदार है और कहानी भी जुड़ी हुई लगती है. हर सीन तेजी से आगे बढ़ता है, जिससे दर्शक बोर नहीं होते. इमोशनल सीन भी सही जगह पर असर डालते हैं.
दमदार डायरेक्शन और शानदार कहानी
सबसे खास बात ये है कि ये फिल्म थिएटर में देखने का मजा देती है, जो आजकल कम ही फिल्मों में देखने को मिलता है. रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी फिल्म का दिल है. इसके अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी शानदार काम किया है. इन सभी कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बनाया है. खास बात ये है कि फिल्म ने शुरुआत से ही बड़े रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे. ओपनिंग वीकेंड में ही इसने ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) जैसी फिल्म के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया था.
रिकॉर्ड तोड़ कमाई, हर तरफ चर्चा
फिल्म ने कुछ ही दिनों में ‘पठान’ (Pathaan) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया. भारत में भी इसने ‘बजरंगी भाईजान’ (Bajrangi Bhaijaan) और ‘दंगल’ (Dangal) जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है. इतनी तेजी से इतने बड़े रिकॉर्ड तोड़ना ये दिखाता है कि दर्शकों का टेस्ट बदल रहा है और नई फिल्में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. अब बात करें आगे की, तो फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी काफी मजबूत है. विदेशों में इसने 260 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.




