Saturday, March 28, 2026
CricketIndiaTrending

IPL 2026 से पहले धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर इतने हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हुए थाला

IPL 2026 से पहले धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर इतने हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हुए थाला
IPL 2026 से पहले धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर इतने हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हुए थाला

MS Dhoni injured ahead IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत इस बार 28 मार्च से हो रही है. आज आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) की टीम के बीच खेला जाना है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेलने वाली है. राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है और चेन्नई सुपर किंग्स कर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चोटिल हो गए हैं.

MS Dhoni इतने हफ्तों के लिए हुए बाहर

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के थाला महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्तों को लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं. उनकी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह सीज़न के पहले दो हफ़्तों तक नहीं खेल पाएंगे.

फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की. CSK सोमवार शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर सीएसके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में लिखा,

“धोनी फ़िलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं. इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ़्ते न खेल पाने की संभावना है. जल्द ठीक हो जाइए, Thala.”

सरफराज खान को मिल सकती है प्लेइंग 11 में जगह

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने की वजह से सरफराज खान की किस्मत चमक सकती है. मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान को सीएसके की प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. वहीं बतौर विकेटकीपर टीम में संजू सैमसन मौजूद हैं, जिनका बतौर ओपनर खेलना तय है.

संजू सैमसन को आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले रविंद्र जडेजा और सैम करन की जगह पर सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया था. संजू सैमसन इस सीजन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते नजर आने वाले हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply