एक झटके में 10 से 12 रुपए महंगा हो जाएगा दूध, सरकार के बस मुहर लगाने की देर

Milk Price: खाड़ी युद्ध की मार सिर्फ आपकी गाड़ी और घर की रसोई तक ही नहीं सीमित नहीं है, महंगाई का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है. होर्मुज बंद होने की वजह से सप्लाई चेन टूटी चुकी है, जिसकी वजह से फ्यूल से लेकर फर्टिलाइजर्स तक के दाम बढ़ रहे हैं. अमूल और मदर डेयरी जैसी डेयरी कंपनियों ने पहले से ही दूध के दाम बढ़ा दिए हैं.

12 रुपये बढ़ सकते हैं दूध के दाम
महाराष्ट्र में भी दूध के दाम के खुदरा दामों में 2 से लेकर9 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई. अब कर्नाटक में दूध महंगे होने वाले है. राज्य सरकार आज इस पर सरकारी मुहर भी लगा सकती है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान इस पर फैसला हो सकता है. दूध उत्पादक यूनियनों का कहना है कि नंदिनी दूध की खरीद और खुदरा कीमतों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाए.

सरकार दूध की कीमत बढ़ोतरी पर चर्चा कर सकती है. दरअसर कर्नाटक की सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियन, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने सरकार से दूध के दाम बढ़ाए जाने की मांग की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। KMF के अंदर 16 सहकारी दुग्ध संघ शामिल है, जो दूध की कीमतों को रिवाइज करवाना चाहते हैं.

सरकार के मुहर के बाद बढ़ जाएंगे दाम
अगर सरकार कैबिनेट के फैसले पर मुहर लगाती है, तो को कर्नाटक में दूध के दाम में एकाएक 12 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. पशुपालकों का कहना है कि पशु चारे की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अलनीनो इम्पैक्ट , सूखे और कम बारिश ने चारे की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी. प्रति लीटर दूध उत्पादन का खर्च बढ़ रहा है. किसानों से दूध खरीदना महंगा होता जा रहा है. ऐसे में सरकार से अपील की जा रही है कि दूध के दाम बढ़ाए जाएं.