
अमेरिकी शेयर बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बढ़ती चिंता अब ग्लोबल बाजारों तक फैलती दिख रही है. अमेरिका में लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद एशियाई बाजारों की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई. निवेशकों को डर है कि नए AI टूल्स कई पारंपरिक बिजनेस मॉडल को सीधे चुनौती दे सकते हैं और कंपनियों के मुनाफे पर दबाव डाल सकते हैं. सबसे ज्यादा असर ट्रकिंग, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और सॉफ्टवेयर से जुड़े शेयरों में देखने को मिला.रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका के शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट से करीब एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 90 लाख रुपये डूब गए है.
अमेरिका में गुरुवार को तीनों बड़े इंडेक्स में तेज गिरावट देखने को मिली.S&P 500 करीब 1.57% टूट गया, जबकि Nasdaq Composite में करीब 2.03% की गिरावट दर्ज हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं Dow Jones Industrial Average करीब 1.34% फिसल गया.
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बाजार में यह डर माना जा रहा है कि AI आधारित नए टूल्स कई सेक्टर के मौजूदा कामकाज को बदल सकते हैं.
खास तौर पर ट्रकिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दिखी. निवेशकों को चिंता है कि AI के जरिए फ्रेट नेटवर्क और सप्लाई चेन की बड़ी अक्षमताएं दूर हो सकती हैं, जिससे इस इंडस्ट्री की सेवाओं की मांग पर सीधा असर पड़ सकता है.
इसी तरह कमर्शियल रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर भी दबाव में रहे. कमर्शियल प्रॉपर्टी ब्रोकिंग से जुड़ी कंपनियों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई.
बाजार का मानना है कि AI आधारित ऑटोमेशन और डेटा एनालिटिक्स रियल एस्टेट ब्रोकिंग जैसे बिजनेस में भी मार्जिन घटा सकते हैं.
अमेरिका में बिकवाली की यह लहर शुक्रवार को एशियाई बाजारों तक पहुंचती दिखी.
ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 शुरुआती कारोबार में करीब 1.02% नीचे रहा.
जापान का Nikkei 225 करीब 0.58% गिरा और TOPIX में भी लगभग इतनी ही कमजोरी रही.दक्षिण कोरिया में KOSPI में हल्की मजबूती रही, लेकिन स्मॉल-कैप इंडेक्स KOSDAQ करीब 1.36% टूट गया.
हांगकांग के Hang Seng Index के फ्यूचर्स भी कमजोर संकेत दे रहे थे. इस बीच AI सेक्टर में बेहद अहम माने जाने वाला बाजार Taiwan लूनर न्यू ईयर की छुट्टी के चलते बंद रहा, इसलिए वहां से किसी तरह का सीधा संकेत नहीं मिल सका.
अमेरिका में सबसे ज्यादा दबाव टेक शेयरों में दिखा. नेटवर्किंग और टेक कंपनी Cisco Systems के शेयर करीब 12% टूट गए…
…क्योंकि कंपनी ने मौजूदा तिमाही के लिए कमजोर गाइडेंस दिया. इसका असर पूरे बाजार पर पड़ा. टेक दिग्गज Apple का शेयर भी करीब 5% गिरा, जो अप्रैल 2025 के बाद उसकी सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट मानी जा रही है.
क्यों आगे क्या?
बाजार में चल रही AI को लेकर बहस पर Invesco के ग्लोबल मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट ब्रायन लेविट ने कहा कि कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी का दम निकल रहा है और बाजार अब यह तय करने की कोशिश कर रहा है कि असली विजेता कौन हैं
और नुकसान झेलने वाले कौन. हालांकि उनका मानना है कि मौजूदा हालात को पूरी तरह AI बबल कहना सही नहीं होगा, क्योंकि बड़े इंडेक्स अब भी मजबूत स्तरों के आसपास टिके हुए हैं.
अब निवेशकों की नजर एक नए बड़े ट्रिगर पर टिकी है. शुक्रवार को अमेरिका का जनवरी महीने का महंगाई डेटा आने वाला है.
बाजार को उम्मीद है कि सालाना आधार पर महंगाई करीब 2.5% रह सकती है, जबकि महीने-दर-महीने आधार पर इसमें लगभग 0.3% की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
फिलहाल तस्वीर यह है कि तीनों प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर नुकसान की ओर बढ़ रहे हैं. AI से जुड़ी अनिश्चितता, कमजोर गाइडेंस और सेक्टर-स्पेसिफिक डर ने मिलकर निवेशकों की धारणा को कमजोर कर दिया है.
अब यह देखना अहम होगा कि आने वाला महंगाई डेटा बाजार की इस घबराहट को और बढ़ाता है या कुछ राहत देता है.





