Friday, February 20, 2026
CrimeIndiaTrending

Delhi Crime News: 2 साल के बच्चे का गला दबाया, पार्क में लाश लिए बैठी रही… दिल्ली के मुखर्जी नगर में क्यों हैवान बनी मौसी?!

Delhi Crime News: 2 साल के बच्चे का गला दबाया, पार्क में लाश लिए बैठी रही… दिल्ली के मुखर्जी नगर में क्यों हैवान बनी मौसी?!
Delhi Crime News: 2 साल के बच्चे का गला दबाया, पार्क में लाश लिए बैठी रही… दिल्ली के मुखर्जी नगर में क्यों हैवान बनी मौसी?!

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां करीब 2 साल के एक मासूम बच्चे की उसकी मौसी ने गला दबाकर हत्या कर दी. फिर लाश के गोद में लिए पार्क में बैठी रही. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जब महिला को इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के पास से लाश को लिया. हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला लाश को छोड़ नहीं रही थी. पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर महिला ने बच्चे की जान क्यों ले ली?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 13:30 बजे मुखर्जी नगर पुलिस थाने पर एक कॉल आई. पुलिस को सूचना मिली कि SFS फ्लैट्स स्थित एक पार्क में आजरा (30) नाम की महिला ने करीब 2 साल के बच्चे का गला दबा दिया है. आजरा बच्चे की मौसी थी और पार्क में उसकी लाश लिए बैठी थी. इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने जब आजरा को इस स्थिति में देखा तो दंग रह गया. उसने आनन-फानन में बच्चे को आजरा के चंगुल से छुड़ाया और पास के न्यू लाइफ हॉस्पिटल ले गया. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

-

मां के साथ ननिहाल आया हुआ था मासूम

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे का नाम हादी पुत्र आदिल था, जो दिल्ली के सीलमपुर में अपने माता-पिता के साथ रहता था. हादी अपनी मां उजमा के साथ SFS फ्लैट्स में अपने मामा के यहां आया हुआ था. पुलिस ने बताया कि पुलिस को हादी के मामा ने ही कॉल कर घटना की जानकारी दी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने हादी की मौसी आजरा को हिरासत में ले लिया.

-

SFS फ्लैट्स में दहशत का माहौल

वहीं इस घटना को लेकर SFS फ्लैट्स में दशहत का माहौल है. लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर एक मौसी ने बच्चे की गला दबाकर क्यों हत्या कर दी? पार्क में काम करने वाले एक माली ने आजरा को बच्चे का गला दबाते हुए देखा था. जब उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए. SFS फ्लैट्स के अध्यक्ष का कहना है कि इसमें कई बातें हो सकती हैं. पारिवारिक मसला भी हो सकता है. अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते, लेकिन यह जरूर है कि यह निर्मम और जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है. इसमें कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply