Monday, March 16, 2026
CricketIndiaTrending

डी कॉक को मौका या रिकेल्टन बाहर IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, लिस्ट आई सामने

डी कॉक को मौका या रिकेल्टन बाहर IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, लिस्ट आई सामने
डी कॉक को मौका या रिकेल्टन बाहर IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, लिस्ट आई सामने

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले बार एलिमिनेटर 2 तक का सफर तय किया था, लेकिन वहां उन्हें पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के हाथो शिकस्त का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस बार मेगा ऑक्शन के बाद काफी मजबूत नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस के लिए इस बार मुश्किल होने वाला है कि वो किन 4 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल करने वाले हैं. हालांकि अब मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

हरभजन सिंह ने बताया किन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका देगी Mumbai Indians

स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान, हरभजन ने राय दी कि क्विंटन डी कॉक या रयान रिकेल्टन, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर और शेरफेन रदरफोर्ड में से किन्ही 4 खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस की टीम प्लेइंग 11 में मौका देने वाली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआती मैचों में क्विंटन डी कॉक को मौका दे सकती है, जो रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

वहीं रयान रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर रखा जा सकता है. रयान रिकल्टन का हालिया फॉर्म कुछ खास नही रहा है. हरभजन सिंह का मानना है कि स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर कैरेबियन बिग-हिटर (रदरफोर्ड) के बजाय विल जैक्स को मौका दिया जा सकता है.

इसके अलावा हरभजन सिंह ने अपने बयान में कहा कि

“शुरुआत के लिए, या तो क्विंटन डी कॉक या रयान रिकेल्टन प्लेइंग 11 में शामिल होंगे और पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद हम गेंदबाजों की बात करें तो, जाहिर तौर पर ट्रेंट बोल्ट दूसरे खिलाड़ी होंगे जो टीम में शामिल होंगे. अल्लाह गजनफर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो निश्चित रूप से इस टीम का हिस्सा होंगे.”

वहीं हरभजन सिंह ने आगे कहा कि

“एक और खिलाड़ी, वो रदरफोर्ड या विल जैक्स हो सकते हैं. अगर मैं टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होता, तो मैं रदरफोर्ड को खिलाने के लिए काफी बेकरार होता, हालांकि ये पिच की स्थिति पर भी निर्भर करता है. अगर हम चेन्नई में खेल रहे होते, तो मैं वहां विल जैक्स को खिलाना पसंद करता, क्योंकि वो टीम के लिए कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं.”

आईपीएल 2026 के लिए Mumbai Indians की टीम

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply