Tuesday, February 24, 2026
Crime

डेटिंग एप, लिव-इन-रिलेशन और तीन दिन तक टॉर्चर… गुरुग्राम में बॉयफ्रेंड की यातनाएं झेलने वाली त्रिपुरा की लड़की की अनसुनी कहानी पॉइंट टू पॉइंट!

डेटिंग एप, लिव-इन-रिलेशन और तीन दिन तक टॉर्चर… गुरुग्राम में बॉयफ्रेंड की यातनाएं झेलने वाली त्रिपुरा की लड़की की अनसुनी कहानी पॉइंट टू पॉइंट!
डेटिंग एप, लिव-इन-रिलेशन और तीन दिन तक टॉर्चर… गुरुग्राम में बॉयफ्रेंड की यातनाएं झेलने वाली त्रिपुरा की लड़की की अनसुनी कहानी पॉइंट टू पॉइंट

इन दिनों गुरुग्राम के एक दिल दहला देने वाले केस ने सभी को होश फाख्ता कर रखे हैं. यहां तीन दिन तक त्रिपुरा की लड़की (नॉर्थ ईस्ट निवासी) के साथ अमानवीय कृत्य किया गया. ये कृत्य करने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का ही अपना बॉयफ्रेंड था, जिसपर वो आंखें मूंद कर भरोसा करती थी. शादी तक दोनों की बात पहुंच चुकी थी. दोनों परिवारों को भी इसका पता था. फिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी जल्लाद बन गया. अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ उसने तीन दिन तक जानवरों जैसा सलूक किया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है. आखिर ये पूरी कहानी कहां से शुरू हुई, चलिए जानते हैं…

त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की लड़की दिल्ली से सटे गुरुग्राम आई. यहां वो बायोटेक इंजीनियर बनने का सपना लेकर आई थी. मगर इस बात से वो शायद अंजान थी कि जिस गुरुग्राम को वो अपने सपनों का शहर मानकर आई है, यहां उसके साथ आगे क्या होने वाला है. सितंबर महीने में लड़की की बातचीत ऑनलाइन डेटिंग एप पर 19 साल के युवक से हुई. शिवम एक बेरोजगार था. जबकि लड़की खुद एक होनकार स्टूडेंट थी. दोनों ने फिर फोन नंबर एक्सचेंज किए.

लड़की गुरुग्राम के नामी यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करती थी. जिस लड़के से वो बात करती थी, उसका नाम शिवम था. शिवम दिल्ली के नरेला का रहने वाला था. दोनों का जल्द ही अफेयर शुरू हो गया. फिर दोनों ने गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में लिव-इन में रहना शुरू कर दिया. दोनों के परिवारों को पता था कि वो रिलेशन में हैं. हालांकि, लड़की की मां को ये बात नहीं पता थी कि उनकी बेटी शिवम के साथ लिव-इन में रह रही है.

बांग्ला भाषा में किया मां को फोन कॉल

फिर आया 16 फरवरी का दिन. अचानक से लड़की का किसी से कोई कॉन्टेक्ट नहीं हुआ. तीन बीत गए. फिर अचानक तीन दिन बाद लड़की ने मां को फोन किया. उसकी आवाज में एक दर्द था. मां कुछ समझ पाती, सामने से बेटी बोली- मां मुझे बचा लो. शिवम मुझे मार डालेगा. उसने मुझे जला दिया है. लड़की ने बंगाली भाषा में मां से यह सारी बातें की.

अधजली हालत में फर्श पर तड़प रही थी लड़की

मां ने बिना समय गंवाए त्रिपुरा पुलिस और फिर गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी. दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और जैसे ही पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, अंदर का मंजर देखकर पुलिस वालों की भी रूह कांप गई. युवती अधजली हालत में फर्श पर तड़प रही थी. आरोपी भी वहीं था. आरोपी पुलिस को देख वहां से भागने लगा मगर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया.

फिर पूछताछ में ऐसी कहानी सामने आई, जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए. शिवम ने तीन दिन से लड़की को बंधक बनाकर रखा था. उस पर न केवल जानलेवा हमला किया, बल्कि उसे यूरिन पिलाया, उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाया. उसका वीडियो भी बनाया.

मजे से वीडियो बनाता रहा आरोपी बॉयफ्रेंड

आरोपी ने पहले भी जनवरी महीने में लड़की से मारपीट की थी. मगर तब मामला शांत हो गया था. मगर इस बार तो शिवम ने हद ही पार कर दी. आरोपी ने छात्रा के सिर में स्टील की बोतल से हमला किया और रूम में बंधक बनाकर रखा. कभी बेड पर तो कभी अलमारी में उसका सिर मारा. मिट्टी का मटका भी उसके सिर पर मार दिया. प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. वहां युवती तड़प रही थी तो आरोपी मजे से उसका वीडियो बना रहा था.

आरोपी ने छात्रा के ऊपर यूरिन तक किया. इसके साथ ही आरोपी ने छात्रा के पैरों में चाकू से घाव किया. तीन तक दिन यह यातनाएं सहती रही. दरअसल, आरोपी उसके कैरेक्टर पर शक करने लगा था. बस इसी बात से चिढ़कर उसने लड़की के साथ ये सब किया. अगर लड़की हिम्मत करके मां को फोन ना करती तो शायद मंजर कुछ और ही होता.

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही लड़की

पीड़िता को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां वह गंभीर हालत में अपनी जिंदगी के लिए लड़ रही है. पुलिस ने शिवम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है. वह वीडियो भी पुलिस के हाथ लग गया है, जो इस दरिंदगी का सबसे बड़ा सबूत बनेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply