Faridabad Arms Theft: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए. इस मामले पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया और गंभीर चिंता व्यक्त की है. आयोग ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा और कानूनव्यवस्था के लिए खतरा बताया है और निर्देश दिया है कि राज्य के सभी पुलिस थानों के मालखानों कीसुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए.

आयोग के दो नवंबर के आदेश में कहा गया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक इस चोरी के मद्देनजर हथियारों की सुरक्षित अभिरक्षा, पुलिस मालखानों तक पहुंच और पर्यवेक्षण प्रणाली की समीक्षा करें. दरअसल, पंचकुला निवासी एक वकील द्वारा 16 जुलाई को एक शिकायत दी गई थी, जिसके बाद ये मामला आयोग के सामने पहुंचा था. शिकायत में 32 लाइसेंसी हथियारों के मालिकों द्वारा कानून का पालन करते हुए अपने हथियारों के सुरक्षित रखरखाव के लिए पुलिस के पास जमा कराने की बात कही गई थी.
बिना जुर्म के बढ़ सकती हैं परेशानियां
शिकायत में कहा गया कि पुलिस थानों के मालखानों से हथियारों का चोरी होना पुलिस की बहुत बड़ी विफलता है. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में इस घटना के मानवाधिकारों पर पड़ने वाले प्रभावों को रेखांकित किया और तर्क दिया कि चोरी हुए ये हथियार अगर क्राइम करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, तो उनके वैध मालिक भय, मानसिक तनाव और अनावश्यक कानूनी जटिलताओं का सामना कर सकते हैं.
कर्मचारी पर चोरी में शामिल होने का शक
वहीं मामले में फरीदाबाद डीजीपी ने जो रिपोर्ट सौंपी है, उसके अनुसार, पुलिस द्वारा सेक्टरआठ पुलिस थाने में प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहा एक व्यक्ति पर हथियारों की चोरी में शामिल होने का संदेह जताया गया. वह व्यक्ति पुलिस थाने की रोजनामचा डायरी तैयार करने में सहायता करता था और मालखाने से जुड़े काम भी कर रहा था. इस दौरान वो मालखाने के रिकॉर्ड और वस्तुओं के बारे में बखूबी जान गया था.
मामले में 28 लोग किए गए अरेस्ट
जांच के दौरान पुलिस के एक अधिकारी ने हथियारों की चोरी में उसकी संलिप्तता को लेकर शक जताया था. इसके बाद, जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर उसकी अन्य 28 लोगों के साथ गिरफ्तारी की गई. थाने से गायब हुए हथियारों को आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 6 अगस्त 2026 को कोर्ट में चालान भी पेश किया जा चुका है.



