Bengaluru News: कर्नाटक की फ्लैगशिप लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन ‘द गोल्डन चैरियट’ 24 अक्टूबर 2026 से अपने नए सीजन की शुरुआत करने जा रही है. आधुनिक हॉस्पिटैलिटी और नए कलेवर के साथ यह ट्रेन पर्यटकों को वन्यजीव, शाही विरासत, विश्व धरोहर स्थलों, कॉफी बागानों और तटीय इलाकों की शानदार सैर कराएगी. कर्नाटक के पर्यटन मंत्री के.जे. जॉर्ज ने बताया कि सीजन की पहली 5रात और 6दिन वाली ‘प्राइड ऑफ कर्नाटक’ यात्रा की 100% बुकिंग हो चुकी है, जिसमें 75 यात्री सफर करेंगे. 202627 सीजन के लिए कुल 13 लग्जरी यात्राएं शेड्यूल की गई हैं.

रेलवे बोर्ड द्वारा इस सीजन में 3 अलगअलग रूट तय किए गए हैं:
1. प्राइड ऑफ कर्नाटक
दिन 1 : यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से सुबह चेकइन के बाद रवानगी. दोपहर में नंजनगुड आगमन और बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में शाम की जंगल सफारी. रात को ट्रेन में मैसूर प्रस्थान.
दिन 2 : मैसूर पैलेस का भ्रमण. दोपहर के भोजन के बाद श्रीरंगपट्टनम की यात्रा . रात को बाणावर के लिए प्रस्थान.
दिन 3 : हलेबीडु के ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण. शाम को चिकमगलूर के कॉफी बागानों की सैर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिनर. रात में होसपेट के लिए रवानगी.
दिन 4 : यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी के अवशेषों का भ्रमण. रात में ट्रेन गोवा के लिए रवाना होगी.
दिन 5 : उत्तर गोवा के ऐतिहासिक चर्चों का भ्रमण. शाम को दक्षिण गोवा के होटल में भव्य गाला डिनर. रात 10:30 बजे बेंगलुरु के लिए वापसी.
दिन 6 : यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रा का समापन.
2. जुएल्स ऑफ साउथ
दिन 1 : बेंगलुरु से मैसूर पैलेस का भ्रमण और चेंगलपट्टू प्रस्थान.
दिन 2 : कांचीपुरम और महाबलीपुरम के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण. समुद्र तट पर डिनर के बाद तंजावुर प्रस्थान.
दिन 3 : तंजावुर और चेट्टीनाड की प्रसिद्ध अथांगुडी टाइल फैक्ट्री व हवेलियों का भ्रमण. रात में कोच्चि प्रस्थान.
दिन 4 : फोर्ट कोच्चि में मट्टनचेरी पैलेस, चीनी फिशिंग नेट और पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन.
दिन 5 : कुमारकोम/करतला में लग्जरी हाउसबोट क्रूज और दोपहर का भोजन.
दिन 6 : बेंगलुरु वापसी और डीबोर्डिंग.
3. ग्लिम्पसेस ऑफ कर्नाटक
दिन 1 : बेंगलुरु से प्रस्थान, नंजनगुड के रास्ते बांदीपुर नेशनल पार्क में सफारी.
दिन 2 : मैसूर पैलेस और श्रीरंगपट्टनम का भ्रमण, सांस्कृतिक संध्या के साथ डिनर.
दिन 3 : विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी की सैर. शाम को ऑनबोर्ड स्पेशल इंडियन इवनिंग.
दिन 4 : सुबह 11 बजे बेंगलुरु वापसी.
किराया और टिकट बुकिंग
ट्रेन की लग्जरी सुविधाओं और रूट के अनुसार प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है. 2.53 लाख से लेकर 4.87 लाख प्रति व्यक्ति . यात्री इस लग्जरी सफर के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.
आधुनिक सुविधाओं से लैस हुई ट्रेन
202627 के नए सीजन से पहले ट्रेन का मई से अगस्त 2026 के दौरान मैसूर वर्कशॉप में तकनीकी मेंटेनेंस किया गया. ट्रेन के किचन को आधुनिक कॉम्बी ओवन, हाईकैपेसिटी इंडक्शन सिस्टम से लैस किया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ट्रेन में नया और अपग्रेटेड आरओ वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट लगाया गया है. लगभग 60 ऑनबोर्ड स्टाफ मेंबर यात्रियों की सेवा और आतिथ्य के लिए तैनात रहेंगे.


