Wednesday, February 25, 2026
Crime

मुजफ्फरनगर में खौफनाक साजिश! पिता की गर्दन काटने के बाद मां को संभालती रहीं बेटियां, पूछताछ में खुला राज

मुजफ्फरनगर में खौफनाक साजिश! पिता की गर्दन काटने के बाद मां को संभालती रहीं बेटियां, पूछताछ में खुला राज
मुजफ्फरनगर में खौफनाक साजिश! पिता की गर्दन काटने के बाद मां को संभालती रहीं बेटियां, पूछताछ में खुला राज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मोरना गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। दलित किसान राम प्रसाद की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी बेटियों ने ही कर दी। पुलिस जांच में सामने आए घटनाक्रम ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय कोमल और उसकी 16 वर्षीय बहन ने रात के समय सो रहे पिता पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर चाकू से राम प्रसाद की गर्दन काट दी और मौके से सबूत मिटाने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बहनें ऐसे सो गईं मानो कुछ हुआ ही न हो।

😱 सुबह मचा कोहराम, बेटियां करती रहीं ‘नाटक’

सुबह जब परिवार वालों ने राम प्रसाद को खून से लथपथ देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी बदहवास हो गईं और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी बेटियां भी मातम का नाटक करती रहीं।

बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपनी मां को संभालती रहीं, उनके आंसू पोंछती रहीं और खुद भी दुख जताती रहीं, ताकि किसी को उन पर शक न हो। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में आखिरकार दोनों टूट गईं और पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

🔍 क्यों उठाया खौफनाक कदम?

पूछताछ में दोनों बेटियों ने बताया कि वे अपने पिता के व्यवहार से लंबे समय से नाराज थीं। उनका आरोप है कि पिता बेटा-बेटी में भेदभाव करते थे, कई तरह की पाबंदियां लगाते थे और शादी को लेकर ताने देते थे।

इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर दोनों ने हत्या की साजिश रची और मौका देखकर सोते समय पिता को मौत के घाट उतार दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस के सामने दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply