Himachal Se: Vastu Signs Of Cockroach : किचन में कॉकरोच की समस्या बेहद कॉमन है। कॉकरोच न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि इससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में इसे सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं माना गया है।ज्योतिषयों के अनुसार, घर में बारबार कॉकरोच का दिखना राहु, केतु और शनि के अशुभ प्रभावों की ओर इशारा कर सकता है। खासतौर पर जब लाख सफाई के बाद भी कॉकरोच खत्म न हों, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है।

कॉकरोच को राहुकेतु से क्यों जोड़ा जाता है?
ज्योतिष शास्त्र में कॉकरोच को राहुकेतु से जोड़ा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि,ज्योतिष शास्त्र में राहु को गंदगी, भ्रम और छिपी समस्याओं से जोड़ा जाता है, जबकि केतु मानसिक अशांति का कारक माना जाता है। इसी वजह से घर में अचानक ज्यादा दिखना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत माना जाता है।
घर में कॉकरोच रहने से क्या क्या परेशानियां होती है?
धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, लंबे समय तक घर में कॉकरोच रहने से घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। राहु और शनि के प्रभाव से इसे पारिवारिक तनाव, छोटीछोटी बातों पर विवाद और आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मान्यता है कि इससे अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और मेहनत के बावजूद सफलता में रुकावट आ सकती है।
राहुकेतु के अशुभ प्रभाव कम करने के आसान उपाय
-
साफसफाई रखें
ज्योतिषशास्त्र में राहु को गंदगी, भ्रम और नकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है।
-
कपूर और लौंग जलाएं
घर में सुबहशाम कपूर और लौंग जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि इससेके नकारात्मक प्रभाव कम होते है।
-
शनिवार को करें ये उपाय
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि देव की पूजा करें। साथ ही जरूरतमंदों को काले तिल या उड़द दान करना भी शुभ माना गया है।



