Barabanki Road Accident : बाराबंकी में तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे के पास रामनगर की ओर से आ रहे एक डंपर ने लखनऊ से बहराइच जा रही ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हादसे में शामिल ऑल्टो कार का नंबर UP32 CD 0221 बताया गया है।

बारिश के बीच हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब इलाके में तेज बारिश हो रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहतबचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: 

CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में हुए इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायल व्यक्ति का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़ें: