कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love के आधिकारिक विमोचन के बाद अब सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट ने किताब को बैन करने की मांग की. शिंदे गुट के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी की किताब फाड़ भी दी.

संजय निरुपम, शाइना एनसी, आनंद दुबे ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शिंदे गुट का कहना है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में सावरकर की माफी का जिक्र किया है.
सावरकर के अपमान का लगाया आरोप
शिंदे गुट ने कहा, ‘सावरकर मतलब तेज, सावरकर मतलब तपस्या. लेकिन कांग्रेस बारबार उनका अपमान कर रही है.’ पार्टी ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी किताब प्यार का सफर नहीं, बल्कि नफरत का सफर है.
शिंदे गुट ने आरोप लगाया, ‘सोनिया गांधी ने उस हस्ती का अपमान किया है जिन्होंने अपने जीवन का 11 साल सेलुलर जेल में काटा. पहले कांग्रेस सावरकर से नफरत नहीं करती थी. इंदिरा गांधी ने भी सावरकर को सम्मान दिया, लेकिन जबसे सोनिया गांधी ने कमान संभाला, वो मुस्लिमो को खुश करने के लिए सावरकर का विरोध करती है.’
महाराष्ट्र में बैन करने की मांग
शिंदे गुट ने कहा, ‘सावरकर के विचार को लेकर बाला साहेब चले, आज बाला साहेब के वारिस से हमारा सवाल है कि आज सोनिया गांधी की किताब में सावरकर पर आरोप लगाया गया है, आप कहां हैं.’ शिंदे गुट ने कहा कि पुस्तक में सावरकर का अपमान हुआ है, और उद्धव ठाकरे हंसतेहंसते पुस्तक स्वीकार कर रहे हैं.
शिवसेना ने महाराष्ट्र सरकार से किताब को बैन करने की भी मांग की है.
बाल ठाकरे की तस्वीर भी फाड़ी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिंदे गुट के लिए असहज स्थिति तब उत्पन्न हो गई, जब सोनिया गांधी की किताब का विरोध करते हुए पार्टी नेता शायना एनसी ने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी फाड़ दी.
संजय निरुपम ने तस्वीर फाड़े जाने की गलती ध्यान में लाते हुए शायना एनसी को टोका. गलती का एहसास होते ही शायना एनसी ने बालासाहेब की तस्वीर नीचे रख दी.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की यादों की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव शुक्रवार को ऑफिशियली लॉन्च हुई. उद्घाटन के अवसर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थीं. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई हस्तियां उपस्थित थे.



