
आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का उत्तराधिकारी संजू सैमसन (Sanju Samson) के रूप में ढूढ़ लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपने टीम का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को अपनी टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन बीच सीजन में उनसे कप्तानी छीन ली गई थी.
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने आईपीएल 2025 के बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अपनी टीम का कप्तान बनाया था. अब आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान किया है.
Chennai Super Kings ने बदला अपना कप्तान
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने टीम के कप्तान को बदल दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम का कप्तान बना दिया है. अब आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते नजर आने वाले हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन बेहद खराब रहा था. आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में 14 में से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की थी, वहीं 10 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, जहां उनके सामने राजस्थान रॉयल्स होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आईपीएल ने शुरुआती 20 मुकाबलों के ही शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसमें सभी 10 टीमों को 4-4 मैच खेलने हैं.
30 मार्च के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर लौट आएगी और 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. इसके बाद बेंगलुरु का दौरा करना है, जहां 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB vs CSK का मुकाबला होगा. 11 अप्रैल को सीएसके का सामना अपने घर में ही मुंबई इंडियंस से होगा.





