Tuesday, February 24, 2026
IndiaPoliticsTrending

नितिन नागर के मर्डर का CCTV वीडियो, पत्नी बोली- मेरे सामने पति को गोली मारी, गला काट दिया!..

नितिन नागर के मर्डर का CCTV वीडियो, पत्नी बोली- मेरे सामने पति को गोली मारी, गला काट दिया!..
नितिन नागर के मर्डर का CCTV वीडियो, पत्नी बोली- मेरे सामने पति को गोली मारी, गला काट दिया!..

ग्रेटर नोएडा के लुकसर गांव में मंगलवार को जो कुछ हुआ, उसने इंसानियत और कानून-व्यवस्था दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. पेशी पर जाने से ठीक पहले नितिन नागर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरो न सिर्फ ताबड़तोड़ फायरिंग की, बल्कि जमीन पर गिरने के बाद धारदार हथियार से उसका गला भी काट दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस वक्त गोली चल रही थी, उसी गली में छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

CCTV फुटेज आया सामने
जानकारी के अनुसार, नितिन नागर मंगलवार सुबह कोर्ट में पेशी के लिए घर से निकला था. वह गली में खड़ी अपनी गाड़ी लेने जा रहा था, तभी पीछे से आए तीन हमलावरों ने उस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली लगते ही नितिन जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावर लगातार उसके पीछे दौड़ते रहे. CCTV फुटेज में दिख रहा कि कुछ दूरी पर पहुंचते ही नितिन गिर पड़ा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद हमलावरों ने दोबारा फायरिंग की. एक आरोपी ने चाकू से उसका गला काट दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

गनीमत रही बच्चों को नहीं लगी गोली
फुटेज में साफ नजर आ रहा कि घटना के समय गली में कई बच्चे खेल रहे थे. गोली चलने की आवाज सुनते ही बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे. जान बचाने के लिए भागते समय नितिन की टक्कर एक बच्चे से हो गई, जिससे वह बच्चा दूर जा गिरा. गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गोली नहीं लगी. नहीं तो यह वारदात कई मासूम जिंदगी को भी निगल सकती थी. घटना के बाद इलाके में दहशत है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

पत्नी की आंखों के सामने पति की हत्या
वहीं नितिन की पत्नी ने बताया कि जब गोली चलने और चीख-पुकार की आवाज आई तो वह घर के बाहर देखने के लिए दौड़ पड़ी. इसी बीच हमलावर ने बंदूक दिखाकर उसे धमका दिया. पत्नी ने बताया कि उसके सामने ही पति को गोली मारी गई, गला काट दिया गया. वह चीखती रही, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया. हमलवारों के जाने के बाद परिजन उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक नितिन ने दम तोड़ दिया था. घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

पुरानी रंजिश में खेला गया खूनी खेल
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल DCP सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि नितिन और हमलावर पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. करीब एक साल पहले एक हत्या मामले में नितिन मुख्य आरोपी था. वह पिछले साल रक्षाबंधन से तीन दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था. सोमवार को इस मामले में उसकी कोर्ट में पेशी थी. आशंका है कि पेशी से पहले ही बदला लेने के लिए से हमलावरों ने उसे निशाना बनाया.

CCTV फुटेज ने खोले कई राज
नितिन की हत्या की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही. प्रारंभिक जांच में साफ हुआ कि हमला सुनियोजित था और हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply