Thursday, February 19, 2026
CrimeIndiaTrending

राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान!

राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान!
राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान!

Lucknow Crime News: लखनऊ में हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ रेप करने और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। आरोपी कमरू जमाल के खिलाफ गोमती नगर थाने में केस दर्ज हुआ है।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ रेप करने और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। आरोपी कमरू जमाल के खिलाफ गोमती नगर थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। कमरू जमाल पर आरोप है कि उसने राहुल बनकर हिंदू लड़कियों का शोषण किया और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया।

यह केस दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कमरू जमाल के साथ उसके दोस्तों समेत छह और लोग इस केस में शामिल हैं। युवती का आरोप है कि पांच साल पहले जब वह नाबालिग थी तो कमरू ने उसे नौकरी का झांसा देकर एक कैफे में रेप किया और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उसने युवती को बंधक बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेल दिया।

पुलिस ने सुनाई खौफना दास्तान

इंस्पेक्टर गोमती नगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली है और 2021 में वह नाबालिग थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात बिहार के किशनगंज के रहने वाले कमरू जमाल उर्फ ​​जावेद से हुई। उसने उसे नौकरी का लालच दिया और लखनऊ ले आया।

रेप करके बनाया अश्लील वीडियो

कमरू के बुलाने पर वह गोमतीनगर में उसके ब्राउन गर्ल कैफे गई। उसने उसकी कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे पिला दी। जब वह बेहोश हो गई तो उसने उसके साथ रेप किया और एक अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया। फिर उसने उसे अपने साथियों, जफर हयात इदरीशी, कमर हयात, आमिर और तीन अन्य को सौंप दिया, जिन्होंने भी उसका शोषण किया।

देह व्यापार के दलदल में धकेला

फिर उसे अयोध्या रोड स्थित चिनहट में एक स्पा और मसाज सेंटर में भेज दिया गया, जहां उसने उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। उसने उसे कुछ दिनों के लिए राजस्थान के अजमेर और दूसरे राज्यों में भी रखा। एक दिन जब उसे मौका मिला तो वह भागकर दिल्ली चली गई। जब उसे कमरू जमाल और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के बारे में पता चला तो वह लखनऊ आ गई। यहां NGO संचालक शिशिर चतुर्वेदी से मिली।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पहले ही दो केस दर्ज हो चुके हैं, जिसमें रेप और धमकी शामिल है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply