Friday, February 13, 2026
Politics

नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!..

नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!..
नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!..

नोएडा के सेक्टर-150 में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के हादसे को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया. फेस-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक से अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि कार चालक ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

सीधे नाले में जा गिरी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी. जैसे ही कार चालक नाले के पास पहुंचा, अचानक से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नाले में जा गिरी. नाले में कार गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. लोगों ने कार चालक को बाहर निकलने में मदद की.

नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही आई सामने
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां नाले के किनारे किसी प्रकार की मजबूत बाउंड्री और सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यदि वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था होती तो कार सीधे नाले में नहीं गिरती. वहीं राहगीरों का यह भी कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे रात के समय खतरा बढ़ जाता है.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही फेस-3 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकल गया. हालांकि कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस घटना में किसी के घायल होने या कोई और बड़ी दुर्घटना होने की जानकारी सामने नहीं आई है. कार चालक का ध्यान भटक गया था, जिससे वह कार को संभाल नहीं सका. कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply