Featured Image

Who Was History Sheeter Vijay Bajia | Jaipur Vijay Bajia Murder Case: राजस्थान में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख आप दहशत में आ जाएंगे. दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार रात बीच सड़क पर एक ऐसी गैंगवार हुई जो आपने फिल्मों में देखी होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करधनी थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बदमाशों ने कुल्हाड़ी, पत्थर और लाठियों से मार-मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो मेक साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने पहले उसकी फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मारी और फिर उसे सड़क पर घेरकर बेरहमी से मार डाला. इस सनसनीखेज घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

बेरहमी से हिस्ट्रीशीटर की हत्या

वहीं जानकारी के मुताबिक विजय बाजिया अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में जोबनेर से जयपुर की तरफ जा रहे थे. इस दौरान बुधवार रात करीब 8 बजे जगदंबा नगर में पहले से घात लगाए बैठे चार से छह गैंगस्टर एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर में आए. इस दौरान उन्होंने विजय की कार को पीछे से टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी वहीं रुक गई और विजय कार से उतरकर अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन वो बच न सका, थोड़ी सी ही दूरी पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर पत्थरों, डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया. सिर्फ़ पाँच मिनट में इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी एक कैंपर में बैठकर वहां से फरार हो गए और विजय खून से लथपथ वहीं पड़ा रहा. ये हमला इतना ज्यादा खौफनाक था कि विजय की लाश सड़क पर पड़ी मिली और उसके सिर में कुल्हाड़ी घुसी हुई थी.

🚨 जयपुर में गैंगवार! हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया पर बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, विजय बाजिया जोबनेर से फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जयपुर आ रहा था। इसी दौरान कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए 4 से 6 बदमाशों ने उसकी गाड़ी के आगे कैंपर लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर विजय पर पत्थरों और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का लाइव वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने जयपुर में नाकाबंदी करवाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर भी जोबनेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच जारी है।

— दे भचीड़ (@PropagandaRaid) November 11, 2026

वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

इस खूनी झड़प के दौरान, आस-पास के लोग डर के मारे चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावरों पर कोई असर नहीं हुआ. कई लोगों ने छतों से पूरी घटना अपने मोबाइल फ़ोन में रिकॉर्ड कर ली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया. इस बीच, आरोपियों को पकड़ने के लिए “A-कैटेगरी” की नाकाबंदी कर दी गई है. पुलिस टीमें अपराधियों की तलाश कर रही हैं. हत्या के पीछे का मकसद और आरोपी की पहचान की जांच अभी चल रही है.

मुंबई ने कभी 10 लाख में खरीदा, अब पंजाब दे रहा 18 करोड़! 12 साल में 180 गुना बढ़ी हार्दिक की सैलरी, अब तक कितना कमाया?

कौन था हिस्ट्रीशीटर विजय ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें जिस शख्स को बेरहमी से मार दिया गया वो कोई आम इंसान नहीं था. बल्कि वो भी एक हिस्ट्रीशीटर था जो खुद की गैंग चला रहा था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय बाजिया राजस्थान के जोबनेर थाने का एक हिस्ट्रीशीटर और अपराधी था, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था और अपना खुद का गैंग चलाता था.