Tuesday, February 17, 2026
Crime

भैया के साली ने शादी से किया इनकार, बौखलाए देवर ने भाभी का काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

भैया के साली ने शादी से किया इनकार, बौखलाए देवर ने भाभी का काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
भैया के साली ने शादी से किया इनकार, बौखलाए देवर ने भाभी का काटा गला, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

मथुरा में  भैया के साली ने शादी करने से इनकार कर दिया तो बौखलाए देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यूपी के मथुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भैया की साली ने शादी करने से इनकार कर दिया तो बौखलाए देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया था, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे भाभी की बहन का शादी से इनकार करना माना जा रहा है।

कटैलिया के रहने वाले 23 साल के दीपक के भाई प्रमोद की शादी आगरा में सामूहिक विवाह समारोह में करीब तीन महीने पहले एक नवंबर को खंदौली की रहने वाली करिश्मा से हुई थी। उसी दौरान दीपक की शादी की बात भाभी की बहन से हुई थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके लिए दीपक अपनी भाभी को जिम्मेदार मानता था। अक्सर उससे विवाद भी होता था। माना जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ। इसी बात पर गुस्से में आकर दीपक ने भाभी करिश्मा का गला धारदार ब्लेड से रेत डाला। इसके बाद दीपक ने खुद के गले पर वार किया।

चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो दोनों को बुरी तरह लहूलुहान देख दंग रह गए। वे पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों को सीएचसी नौहझील ले गए, जहां चिकित्सकों ने करिश्मा को मृत बताया, जबकि दीपक की हालत चिंताजनक थी। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल दीपक को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां से उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार, उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ मांट संदीप सिंह ने मौका मुआयना किया। इस दौरान कमरे में बेड से कपड़े हटाकर धोकर छत पर सुखा दिए गए थे तो पास के चूल्हे से धारदार ब्लेड मिला। आशंका जताई जा रही है कि दीपक ने इससे ही हमला किया। मृतका के परिजनों को सूचना दे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि भाभी और देवर घायल अवस्था में आए हैं। घरवाले दोनों को सीधे अस्पताल ले गए थे। पुलिस को सूचना नहीं दी थी। पुलिस टीम ने घर पर जाकर जांच की तो साक्ष्य मिटाने के प्रयास किए गए थे। मृतका के घरवालों से तहरीर लेकर मुकदमे की कार्यवाही की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply