Friday, February 13, 2026
IndiaTrending

चोरी-छिपे लड़कियोंˈ के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने आई तो मच गया बवालˌ

चोरी-छिपे लड़कियोंˈ के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने आई तो मच गया बवालˌ
चोरी-छिपे लड़कियोंˈ के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने आई तो मच गया बवालˌ

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड (Girlfriend-Boyfriend) का रिश्ता भरोसे की दीवार पर टिकता है। यदि दोनों में से कोई भी एक बेवफाई करता है तो यह रिश्ता कांच के टुकड़ों की तरह बिखर जाता है। एक हेल्थी रिलेशनशिप का राज यही है कि आप अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें और उससे कुछ भी न छिपाएं। लेकिन कई बार लोग ये चीज समझते नहीं हैं और अपने लवर को धोखा देते रहते हैं। हालांकि कोई भी झूठ या धोखा ज्यादा दिनों तक नहीं छिपता है। सच्चाई कभी न कभी सामने जरूर आती है।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस किस्से को ही ले लीजिए। दरअसल एक लड़की ने हाल ही में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म रेडिट पर अपने बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की एक अजीब आदत का जिक्र किया।

लड़की ने बताया कि कैसे उसका प्रेमी आए दिन ऑनलाइन लड़कियों के कपड़े ऑर्डर किया करता था। हैरत की बात ये थी कि वह ये कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नहीं मँगवाता था। ऐसे में लड़की के मन में जिज्ञासा जागी कि आखिर उसका प्रेमी लड़कियों के कपड़ों का करता क्या है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन जब उसे बॉयफ्रेंड की सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए।

लड़की ने कहा कि मेरा प्रेमी जब भी लड़कियों के कपड़े मँगवाता था तो मैं उससे पूछती थी कि ये कपड़े किस के लिए है? वह हर बार मेरे इस सवाल को टाल देता था। फिर मैंने एक दिन अपने बॉयफ्रेंड का ईमेल चेक किया। इससे मुझे पता चला कि वह लगातार एक क्‍लोदिंग ब्रांड से लड़कियों के कपड़े मंगवा रहा था। इस पल मुझे एहसास हुआ कि दाल में कुछ तो काला है। हालांकि मुझे ये पता नहीं चल पा रहा था कि वह कपड़े किसे भेज रहा है। वह इन कपड़ों को डायरेक्ट कहीं भेज रहा था।

लड़की ने आगे बताया कि बॉयफ्रेंड की सच्चाई का पता लगाने वह उस ब्रांड के स्टोर गई जहाँ से उसका प्रेमी लड़कियों के कपड़े मंगवा रहा था। हालांकि स्‍टोर मैनेजर ने प्राइवेसी के चलते मुझे कपड़े भेजे जाने वाला एड्रेस नहीं बताया। जब मैंने उससे बहुत विनती की तो उसने सिर्फ मुझे कस्टमर का पहला नाम बताया। यह नाम सुन मैं हैरान रह गई। ये नाम मेरी बेस्ट फ्रेंड का था। मुझे खबर ही नहीं थी कि कब मेरा बॉयफ्रेंड और मेरी बेस्ट फ्रेंड एक दूसरे को डेट करने लगे।

लड़की की इस पोस्ट पर लोग काफी बड़ी संख्या में कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लड़की के प्रति सहानुभूति जताई तो कोई बोला कि आपकी बेस्ट फ्रेंड बड़ी बदमाश निकली। अपने खास दोस्त को कोई ऐसा धोखा थोड़ी न देता है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply