Friday, March 6, 2026
Crime

नाली में गुटखा थूकने से भड़का खूनी विवाद! दबंगों ने युवक को घेरकर लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

नाली में गुटखा थूकने से भड़का खूनी विवाद! दबंगों ने युवक को घेरकर लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट
नाली में गुटखा थूकने से भड़का खूनी विवाद! दबंगों ने युवक को घेरकर लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

आगरा में नाली में गुटखा थूकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। लोहे के पाइप से हुए हमले में 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Agra News: यूपी के आगरा में एत्मादपुर के नगला महासिंह में नाली में थूकने को लेकर मंगलवार की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के युवकों के लोहे के पाइप से प्रहार किए। दूसरे पक्ष का एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। होली पर हत्या की खबर से खलबली मच गई। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो हत्यारोपी हिरासत में है।

घटना की शुरुआत दिन में हुई थी। गंभीर सिंह के बेटे प्रमोद की बहू घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जगत सिंह पक्ष के किसी युवक ने नाली में गुटखा थूक दिया। महिला ने विरोध किया। कहा कि वह तो सफाई कर ही है इन लोगों को इतनी तमीज नहीं है कि घर के बाहर गंदगी न करें। इसी बात पर कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने यह कहकर मामला रफा-दफा करा दिया कि बुरा न मानो होली है। शाम को गंभीर पक्ष के लोग शराब पीकर घर लौटे। महिलाओं ने जब दिन में हुए विवाद की जानकारी दी तो वे भड़क गए। हमला बोल दिया। जगत सिंह का 23 वर्षीय बेटा अमित सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोहे का पाइप उसके सिर में घुस गया।

पाइप में कोई नुकीला कोना निकल रहा था। गंभीर हालत में उसे एसएन भर्ती कराया गया। होली वाले दिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से गांव में चीत्कार मच गया। पुलिस भी घबरा गई। बवाल की आशंका के चलते फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंतिम संस्कार तक पुलिस गांव ही मौजूद रही। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि गंभीर सिंह, प्रमोद, आनंद, रवि, राहुल, प्रवेश और जीतू के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य की तलाश चल रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply