Sunday, March 29, 2026
IndiaTrending

Blinkit डिलीवरी बॉय कर रहा था चोरी, छत से अनजान शख्स ने Video बनाकर दिखलाया! हिल गया दिमाग!..

Blinkit डिलीवरी बॉय कर रहा था चोरी, छत से अनजान शख्स ने Video बनाकर दिखलाया! हिल गया दिमाग!..
Blinkit डिलीवरी बॉय कर रहा था चोरी, छत से अनजान शख्स ने Video बनाकर दिखलाया! हिल गया दिमाग!..

Blinkit Delivery Boy: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Blinkit का एक डिलीवरी बॉय गली में खड़ा नजर आता है और अपने बैग से बिस्किट का पैकेट निकालता है. वह पैकेज खोलकर उसमें से एक बिस्किट निकालता है और उसे अपनी पैंट के पीछे छिपा लेता है. यह पूरी घटना किसी अनजान व्यक्ति ने छत से रिकॉर्ड कर ली.

क्या कुछ सेकंड का वीडियो बना इंटरनेट सनसनी?
यह वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया. इसे इंस्टाग्राम पर gagan.darkside नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वीडियो के ऊपर लिखा गया, “किसी एक्सपर्ट की तरह चोरी करते हुए, नौसिखिए की तरह पकड़ा गया.” कैप्शन में यूजर ने लिखा, “टैग ब्लिंकइट, ये तो सही सिस्टम है भाई का.” इस तरह के शब्दों ने वीडियो को और ज्यादा चर्चा में ला दिया.

पोस्ट पर लोगों की कैसी प्रतिक्रिया आई?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं. कुछ लोगों ने इस घटना को इंसान की मजबूरी से जोड़ते हुए कहा कि कई बार लोग अपने परिवार के लिए ऐसा कदम उठा लेते हैं. इस तरह की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं यह दिखाती हैं कि हर वायरल वीडियो के पीछे एक अलग नजरिया भी हो सकता है. वहीं कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर कड़ी नाराजगी भी जताई. कुछ लोगों ने लिखा कि जब ग्राहक शिकायत करते हैं तो कस्टमर सर्विस अक्सर इनकार कर देती है. एक यूजर ने लिखा, “हमसे कहा जाता है कि पार्शियल डिलीवरी नहीं होती, जबकि हकीकत कुछ और होती है.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply