
पाकिस्तान के कराची से धमाके की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर गुरुवार को एक अपार्टमेंट में गैस रिसाव के कारण भीषण धमाका हो गया. इस कारण इमारत का एक हिस्सा धह गया, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 14 लोगों के घायल होने की भी खबर है. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट सिंध प्रांत की राजधानी कचारी के एक आवासीय इलाके में हुआ है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मी अभी भी मलबा हटाने में जुटे हैं. धमाका गुरुवार को सुबह गैस रिसाव के कारण हुआ है. मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं. इस अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर करीब 4.30 बजे के करीब ओल्ड सोल्डर बाजार इलाके में स्थिति इस इमारत में धमाका हुआ. आज रमजान के पहले दिन लोग सहरी के लिए जाग रहे थे, तभी यह घटना हुई.
रमजान के पहले दिन धमाका
पाकिस्तान में भी आज से रमजान की शुरुआत हो गई है. अधिकारियों ने संभावना जताई है कि यह धमाका गैस रिसाव के कारण हुआ था. हालांकि, अन्य एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही अधिकारी किसी निष्कर्स तक पहुंच सकेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। स्थानीय मुख्य अग्निशमन अधिकारी हुमायूं खान का कहना है कि मलबे को हटाने का काम चल रहा है और तलाशी ली जा रही है. जिससे पता लगाया जा सके कि कोई शव या जीवित व्यक्ति तो नहीं बचा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में कम से कम तीन बच्चे शामिल हैं. अधिकारी का कहना है कि विस्फोट के कारण इमारत का वह हिस्सा ढह गया, जो जर्जर स्थिति में था. कराची में अधिकांश घरों में एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है.
कराची में इससे पहले भी हुआ था एक धमाका
जानकारी दें कराची में इस साल की दूसरी ऐसी घटना है. जनवरी के महीने में कराची के सदर स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा के एक तहखाने में आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 79 लोगों की जान गई थी. इस घटना ने दुनिया को हिला कर रक दिया था. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पिछले जुलाई के महीने में एक निकाह समारोह के दौरान भी विस्फोट हुआ था, जिसमें दुल्हा-दुल्हन समेत आठ लोगों की मौत हुई थी. कुल मिलाकर पाकिस्तान के किसी न किसी शहर में हमेशा धमाके होते रहे हैं, बावजूद इसके प्रशासन आंख बंद किए बैठा रहता है.






