मारुति सुज़ुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक Baleno को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है. 2026 Maruti Baleno Facelift को 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है.नए मॉडल में सिर्फ लुक ही नहीं बदलेगा, बल्कि इंजन और फीचर्स में भी कई बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे.

सबसे खास बात यह है कि नई Baleno में नया 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसके अलावा यह Maruti की पहली ऐसी कार हो सकती है, जिसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. आइए जानते हैं नई Baleno में क्याक्या बदलने वाला है.
मिलेगा नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
नई का सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन होगा. इसमें Swift में इस्तेमाल होने वाला 1.2 लीटर Z12 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मौजूदा 4 सिलेंडर इंजन के मुकाबले नया इंजन हल्का और छोटा होगा. इससे कार की परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है.
आगे चलकर मिल सकता है हाइब्रिड इंजन
अपने 1.2 लीटर 3 सिलेंडर इंजन को आने वाले समय में हाइब्रिड तकनीक के साथ इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में नई Baleno आगे चलकर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए भी तैयार हो सकती है.
पहली बार CNG के साथ AMT
नई Baleno में CNGAMT का कॉम्बिनेशन मिलने की खबर इसे खास बनाती है. अगर ऐसा होता है, तो यह Maruti की पहली ऐसी कार होगी जिसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स दिया जाएगा. इससे शहर में ड्राइविंग और आसान हो सकती है.
फीचर्स में भी होंगे बड़े अपडेट
नई Baleno में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी दिया जा सकता है.इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और नया ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.
ADAS से बढ़ सकती है सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में भी नई Baleno पहले से बेहतर हो सकती है. इसके टॉप वेरिएंट में Level 1 ADAS दिए जाने की उम्मीद है. इसमें Blind Spot Warning, Safe Exit Warning, Rear Cross Traffic Alert और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
बाहर से भी बदलेगा लुक
Facelift मॉडल में फ्रंट ग्रिल को थोड़ा नया डिजाइन दिया जा सकता है. आगे और पीछे के बंपर में भी बदलाव होंगे. इसके अलावा नए डिजाइन के हेडलैंप, उन्हें जोड़ने वाला नया LED एलिमेंट और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं.
नए कलर का ऑप्शन
Baleno Facelift में नए कलर ऑप्शन भी जोड़े जा सकते हैं. हालांकि, कार की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
कीमत में मामूली बढ़ोतरी संभव
नए फीचर्स और इंजन के बावजूद Baleno की कीमत में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है. मौजूदा Baleno की एक्सशोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.47 लाख रुपये के बीच है. Facelift मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अगर नए फीचर्स और CNGAMT का विकल्प मिलता है, तो Baleno अपने सेगमेंट में पहले से ज्यादा आकर्षक पैकेज बन सकती है.



