बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Pulsar 125 और Pulsar 150 के नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं. नई Pulsar 125 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹92,990 है, जबकि Pulsar 150 की कीमत ₹1.15 लाख से शुरू होती है. दोनों बाइक्स में डिजाइन के साथसाथ कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.

नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है. इससे दोनों बाइक्स का लुक ज्यादा मस्कुलर और मजबूत नजर आता है. ध्यान देने वाली बात है कि Pulsar को पहली बार साल 2001 में लॉन्च किया गया था. तब से यह भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय बाइक बनी हुई है. कंपनी अब तक दुनियाभर में 2 करोड़ से ज्यादा Pulsar बेच चुकी है.

नई Bajaj Pulsar 125 में क्या खास?

नई Pulsar 125 में 124.38cc का सिंगलसिलेंडर, एयरकूल्ड DTSi इंजन मिलता है. यह इंजन 12.1 PS की पावर देता है, जो पुराने मॉडल के 11.8 PS से ज्यादा है. बाइक में अब 5इंच TFT डिस्प्ले, गूगल मैप नेविगेशन, ऑलLED लाइट्स, हेजर्ड लाइट्स और USB TypeC चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें कई राइड मोड, क्लिपऑन हैंडलबार और गैसचार्ज्ड मोनोशॉक भी दिया गया है. इसका सबसे खास फीचर Crawl Tech है. इसकी मदद से बाइक बिना थ्रॉटल दिए बहुत कम स्पीड पर आगे बढ़ सकती है. Pulsar 125 चार रंगों में उपलब्ध है.

नई Bajaj Pulsar 150 में क्या बदला?

Pulsar 150 में 149.5cc का ऑयलकूल्ड, ट्विनस्पार्क, फ्यूलइंजेक्टेड इंजन है. यह 14 PS की पावर देता है. बाइक में 5इंच TFT स्क्रीन, गूगल मैप, LED लाइटिंग, USB TypeC पोर्ट, हेजर्ड लाइट्स और गैसचार्ज्ड मोनोशॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं. TFT स्क्रीन पर RC, इंश्योरेंस जैसे जरूरी डोक्यूमेंट्स सेव किए जा सकते हैं. इसके अलावा लाइव कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और Crawl Tech भी मिलता है. बाइक में क्लिपऑन हैंडलबार, बेली पैन और कई राइड मोड भी दिए गए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Pulsar 150 को पांच रंगों में खरीदा जा सकता है.