Friday, March 20, 2026
BusinessIndiaTrending

गोल्ड सिल्वर में बड़ा क्रैश! दिन भर तेजी के बाद अचानक टूटे दाम, सोना ₹1500 और चांदी ₹8100 सस्ती!..

गोल्ड सिल्वर में बड़ा क्रैश! दिन भर तेजी के बाद अचानक टूटे दाम, सोना ₹1500 और चांदी ₹8100 सस्ती!..
गोल्ड सिल्वर में बड़ा क्रैश! दिन भर तेजी के बाद अचानक टूटे दाम, सोना ₹1500 और चांदी ₹8100 सस्ती!..

नई दिल्ली| दिन भर तेजी के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोना 1,500 रुपए और चांदी 8100 रुपए (gold silver price crash today) तक टूट गई? बाजार में आई इस अचानक गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गिरावट के पीछे एक-दो नहीं बल्कि कई ग्लोबल संकेत छिपे हैं।

MCX पर कितनी सस्ता हो गया सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड (2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी) का भाव गिरकर 1,43,460 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गया। दिन में यह 1,48,302 रुपए तक खुला था। कारोबारी सत्र के दौरान इसने 1,48,457 रुपए तक हाई और 1,43,385 का लो लेवल भी बनाया। हालांकि रात 9 बजे के बाद 1,494 रुपए (-1.03%) टूटकर (Gold Price Crash Today) कारोबार कर रहा था। अगर पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की बात करें तो गोल्ड 1569 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

MCX पर चांदी के दाम कितने गिरे?
वहीं चांदी (5 मई 2026 एक्सपायरी) में और बड़ी गिरावट दिखी। सिल्वर का भाव 2,25,910 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करता दिखा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दिन में यह 2,39,948 रुपए पर खुला था। ट्रेडिंग के दौरान इसने 2,40,000 रुपए का हाई लेवल और 2,23,305 रुपए का लो लेवल बनाया। लेकिन देर रात 5,550 रुपए (-2.40%) की भारी गिरावट ( Gold Silver Price Today) के साथ कारोबार करता दिखा। पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करेंत तो इसमें 8155 रुपए की भारी गिरावट आई।

एक्सपर्ट ने गिरावट की बताईं कई वजह
ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर दिन भर की तेजी के सोने-चांदी में गिरावट आई क्यों? इसे लेकर ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल (Yogesh Singhal Gold Prediction) ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत की और गिरावट की एक-दो नहीं बल्कि कई वजह हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply