Sunday, March 8, 2026
Politics

Israel की Air Strike में Iran को बड़ा झटका, Isfahan Airport पर F-14 Jets का जखीरा तबाह

Israel की Air Strike में Iran को बड़ा झटका, Isfahan Airport पर F-14 Jets का जखीरा तबाह
द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने ईरान के इस्फहान शहर के एक एयरपोर्ट पर जोरदार हवाई हमला किया है। इजराइल का दावा है कि इस हमले में ईरान के कुछ बेशकीमती एफ-14 फाइटर जेट्स नष्ट हो गए हैं। इजराइली वायु सेना ने उन एयर डिफेंस और डिटेक्शन सिस्टम को भी निशाना बनाया जो उनके विमानों के लिए खतरा बन सकते थे।
इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा, ‘इजराइली एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट के लिए खतरा पैदा करने वाले डिटेक्शन सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम पर भी हमला किया गया।’
 

48 घंटे में दूसरा बड़ा प्रहार

इजराइल ने साफ किया है कि यह कार्रवाई पिछले शुक्रवार को तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद की गई है। शुक्रवार के उस हमले में ‘कुद्स फोर्स’ के करीब 16 विमान तबाह कर दिए गए थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इजराइल लगातार ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करने के लिए रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहा है।

रिहायशी इलाकों और वर्कशॉप्स पर भी असर

दूसरी तरफ, ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के फाइटर जेट्स ने इस्फहान प्रांत में केवल सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि कई मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप और यहां तक कि एक घुड़सवारी क्लब पर भी हमला किया। इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है और कई अन्य घायल हुए हैं।
 

निशाने पर ईरान के आठ शहर

ईरानी एजेंसी के मुताबिक, हमले की आग मध्य प्रांत के कम से कम आठ शहरों तक पहुंच गई है। इनमें इस्फहान के अलावा नजफाबाद, अरान, बिदगोल, बरखर, खोमेनी शहर, शाहरेजा, फलावरजान और मोबारकेह जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply