Sunday, March 8, 2026
Cricket

टी20 विश्व कप फाइनल से पहले फिन एलेन ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा “हमे मालुम है कि कैसे टीम इंडिया….

टी20 विश्व कप फाइनल से पहले फिन एलेन ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा “हमे मालुम है कि कैसे टीम इंडिया….
टी20 विश्व कप फाइनल से पहले फिन एलेन ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा “हमे मालुम है कि कैसे टीम इंडिया….

Finn Allen:आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होना है. न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन (Finn Allen) इस समय शानदार फॉर्म में हैं. इस टी20 विश्व कप में अब तक फिन एलेन का बल्ला जमकर गरजा है. भारतीय टीम को अगर आज फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को शिकस्त देनी है, तो हर हाल में शुरुआत 4 बल्लेबाजों को जल्दी ही पवेलियन की राह दिखानी होगी.

आज अहमदाबाद में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलेन (Finn Allen) ने भारत को इशारो-इशारो में ही कड़ी चुनौती दे दी है.

Finn Allen ने टीम इंडिया को दी खुली चुनौती

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले फिन एलेन (Finn Allen) ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम को भारत की रणनीति का पता है. फिन एलेन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि

“हमें पता है कि विरोधी टीम क्या करने वाली है. वो एक जबरदस्त टीम हैं, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले उनके साथ 5 बार खेलने से आपको उनके बारे में अच्छी जानकारी मिलती है.”

फिन एलेन का मानना है कि उनकी टीम फाइनल में भारत को शिकस्त देने में सफल होगी. फिन एलेन ने कहा कि उनकी टीम को अंडरडॉग का टैग लेकर बेहद मजे कर रही है. टीम इंडिया को चुनौती देते हुए फिन एलेन ने कहा कि

“हम उन मैचों से बहुत कुछ सीखते हैं, ये जानते हुए कि हम उनके खिलाफ अच्छा कर सकते हैं और उन्हें हरा सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हम अंडरडॉग हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें ये पसंद है. माहौल जबरदस्त होने वाला है, एक ऐसा गेम जिसे आप अपनी पूरी जिंदगी याद रखेंगे, और मैं बहुत एक्साइटेड हूं. हम सब इसके लिए तैयार हैं.”

Finn Allen ने सेमीफाइनल में जड़ा है तूफानी शतक

फिन एलेन के लिए ये टी20 विश्व कप बेहद शानदार रहा है. इस खिलाड़ी ने अब तक 8 मैचों में 57.20 के औसत और 203.52 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं. वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ा था. फिन एलेन की बदौलत ही न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर फाइनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply