Wednesday, February 11, 2026
IndiaPoliticsTrending

पुतिन के हमले से पहले सरपंच बन रहे ट्रंप को छोड़ दिल्ली भागे जेलेंस्की, मोदी के लिए जानें क्या कहा?

दुनिया भर में सीजफायर के सरपंच बनकर घूम रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक जोरदार झटका लगा है। सबसे मजेदार बात यह है कि ट्रंप का सपना और दावा भारत चकनाचूर करने वाला है। रूस यूक्रेन युद्ध के सीज फायर को लेकर ट्रंप कई सारे दावे कर चुके हैं। लेकिन पुतिन की शर्तों के आगे उनकी एक भी नहीं चली। और अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की भारत आने वाले हैं और वह भी पीएम मोदी से मिलने जिसकी खबर बाहर आते ही वाइट हाउस में सन्नाटा पसर गया है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का दौरा किया जिसके बाद अब खुद यूक्रेनी राजदूत ने यह खुलासा किया है कि जेलस्की भारत आने वाले हैं और पीएम मोदी से मिलने वाले हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। याद दिला दें कि पीएम मोदी ने पुतिन के साथ बैठक में यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए यह कहा था कि भारत यूक्रेन युद्ध पर न्यूट्रल नहीं है। हम लोग शांति के समर्थक हैं और चाहते हैं कि दुनिया शांति की राह पर लौटे। 

पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने भी अपना पॉजिटिव रिस्पांस दिया था। जिसके बाद से यह लगने लगा कि भारत ही वो देश है जो अब इस युद्ध को खत्म करा सकता है। यानी कि यूक्रेन रूस युद्ध को खत्म करवा सकता है। इसका अब एक और बड़ा सिग्नल भी मिल गया है। जिस युद्ध को ट्रंप भी नहीं रुकवा पाए उसे पीएम मोदी किस प्लान के तहत खत्म करवा सकते हैं। दरअसल जेलस्की ने अलर्ट करते हुए यह कहा है कि आने वाले दिनों में हम बहुत ज्यादा चौकन्ना रहना होगा। रूस ने एक बड़े हमले की तैयारी कर ली है और उसे करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा है। कृपया एयर रेड अलर्ट पर पूरे तरीके से ध्यान दें और हर इलाके को तुरंत जवाब देने और हमारे लोगों को सपोर्ट करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हां सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि जेलस्की का यह वीडियो उस वक्त आया है जब जेलस्की की भारत आने की चर्चाएं उनके भारत दौरे की चर्चा खूब जोरों शोरों से है और जेलस्की को जंग रुकवाने के लिए अब बस भारत ही एक रास्ता नजर आ रहा है।

जेलस्की यह अलर्ट दे रहे हैं कि रूस उन पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है और उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है और इसी बीच में अब यह भी चर्चा है कि वह भारत आने वाले हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे ही यूक्रेन को यह अलर्ट मिला वैसे ही अब उसे सीधे-सीधे एक ही रास्ता नजर आ रहा है। वो है भारत जो उसे इस रूस के हमले से बचा सकता है। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच लंबे समय से यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलस्की के भारत दौरे को लेकर लगातार चर्चाएं सामने आती रही है। इस बीच भारत में यूक्रेनी राजदूत ने बताया है कि जेलस्की भारत आएंगे तो वह रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का रुख आसानी से समझा पाएंगे। यूक्रेनी राजदूत ने यह भी कहा कि भारत एक बढ़ती हुई ताकत है और बेशक मौजूदा हालात में भारत के लिए तठस्थता बनाए रखना मुश्किल है। 
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply