Saturday, March 28, 2026
CricketIndiaTrending

IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने इंट्रा स्कॉड मैच में मचाया गेंद से तहलका, पानी मांगते दिखे LSG के बल्लेबाज, देखें वीडियो

IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने इंट्रा स्कॉड मैच में मचाया गेंद से तहलका, पानी मांगते दिखे LSG के बल्लेबाज, देखें वीडियो
IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने इंट्रा स्कॉड मैच में मचाया गेंद से तहलका, पानी मांगते दिखे LSG के बल्लेबाज, देखें वीडियो

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अब तक कुछ खास पहचान नही मिली है, फैंस उन्हें उनके पिता की वजह से ही पहचानते हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अर्जुन तेंदुलकर खुद का नाम बना सकते हैं. अर्जुन तेंदुलकर अब तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन इस बार वो लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम का हिस्सा हैं.

लखनऊ सुपर जायंटस ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के बदले अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को ट्रेड किया है. अब ऐसा लग रहा है कि इस बार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलेंगे और वो खुद को साबित भी कर सकते हैं. अभी हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के इंट्रा स्कॉड मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर (ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है.

ऋषभ पंत दे सकते हैं Arjun Tendulkar को मौके

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान हैं और जिस तरह की गेंदबाजी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अभ्यास मैच के दौरान की है, उससे उम्मीद है कि उन्हें लगातार मौके मिल सकते हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने अभ्यास मैच में एक विश्वस्तरीय गेंदबाज की तरह गेंदबाजी की है.

दरअसल, इंट्रा स्कॉड मैच के दौरान अर्जुन की गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज परेशान नजर आए. अर्जुन की गेंदबाजी किसी भी वर्ल्ड क्लास गेंदबाज की तरह नजर आ रही थी. इंट्रा स्कॉड मैच  में जिस तरह से अर्जुन ने गेंदबाज के तौर पर परफॉर्मेंस किया है, उससे कहीं न कहीं ये उम्मीद बंध गई है कि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में अर्जुन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करेगी. अर्जुन तेंदुलकर के गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आईपीएल में अब तक सिर्फ 5 मैच खेल सके हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की बात करें तो वो आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहे हैं. मुंबई इंडियंस उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीदती आई है और उन्हें अब तक सिर्फ 5 मैचों में ही खेलने को मौका मिला है. आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 5 मैच ही खेल सके हैं.

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए खेले अब तक के 5 मैचों में सिर्फ 3 विकेट ही अपने नाम कर सके हैं और बल्ले से वो सिर्फ 13 रन ही बना सके हैं. अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अभी हाल ही में भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब से भविष्यवाणी की है कि उन्हें ज्यादा मौके नही मिलेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बार भी अर्जुन तेंदुलकर पानी पिलाते ही नजर आने वाले हैं. हालांकि उन्होंने अभ्यास मैच में जिस तरह की गेंदबाजी की है, उन्हें मौके मिल सकते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply