
Gujarat Titans: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब भारत की जीत के साथ खत्म हो चूका है. इसी के साथ ही भारतीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) की तैयारी में व्यस्त हो गए हैं. आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) जो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा नही थे, आईपीएल में अपने टीम की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं.
आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को अब एक बड़ा मौका मिला है, उनकी टीम में एक ऐसे दिग्गज की एंट्री हुई है, जो अकेले ही गुजरात को ट्रॉफी जीता सकता है.
Gujarat Titans में हुई इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने अपने टीम में 2 दिग्गजों को जोड़ा है, जिससे टीम काफी मजबूत हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने बतौर असिस्टेंट कोच विजय दहिया को अपनी टीम में शामिल किया है. विजय दहिया इससे पहले आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में गौतम गंभीर के साथ लखनऊ सुपर जायंटस के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं.
इसके अलावा विजय दहिया, कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं, वहीं विजय दहिया, दिल्ली कैपिटल्स के लिए टैलेंट स्काउट का भी काम कर चुके हैं, वहीं उन्होंने भारत के लिए 19 वनडे और 2 टेस्ट खेले हैं, लेकिन कोचिंग में उनका नाम काफी सम्मान से लिया जाता है, विजय दहिया ने अपनी कोचिंग में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी 2007-08 का खिताब जीताया था.
इसके अलावा गुजरात टाइटंस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है.
आईपीएल में अब तक बेहद शानदार रहा है गुजरात टाइटंस का सफर
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2022 में की थी, उस समय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या थे और अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का ख़िताब अपने नाम किया था, वहीं आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन सीएसके के सामने उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
इसके बाद आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन खराब रहा और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई, लेकिन आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बनाया, लेकिन एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 रनों से हराकर बाहर किया था.





