
आज 3 मार्च 2026 को होली से ठीक एक दिन पहले देश में सोने के दाम में थोड़ी कमी आई है. मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के तनाव से सोने की कीमतें कल 2 मार्च को बढ़ी थीं, लेकिन आज मामूली गिरावट देखने को मिली. यह कमी ज्यादा नहीं है. लेकिन लोग होली के मौके पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये बेहतर मौका है.
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई में भी यही रेट चल रहा है, यानी 170650 रुपये. कोलकाता और जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 170650 रुपये पर है. चेन्नई में थोड़ा ज्यादा है. वहां 170830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. कई दूसरे शहर जैसे अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ, चंडीगढ़ में भी 170650 रुपये ही है, लेकिन हैदराबाद में भी चेन्नई की तरह 170830 रुपये है.
22 कैरेट सोने का रेट कितना?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर में यह 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई और हैदराबाद में 156590 रुपये है. बाकी शहरों में ज्यादातर 156290 रुपये ही देखने को मिल रहा है. 18 कैरेट के बारे में अलग से ज्यादा डिटेल नहीं है, लेकिन सामान्य तौर पर यह 24 और 22 कैरेट से कम होता है.
यह गिरावट कल के तेज उछाल के बाद आई है. इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हवाई हमले किए थे. उसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. खबर आई कि पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिससे तनाव और बढ़ गया. ऐसे में वैश्विक बाजार में डर फैला और लोग सोने जैसी सुरक्षित चीजों की तरफ मुड़े और कल कीमतें बढ़ गई, लेकिन आज थोड़ी राहत मिली.
हालांकि, उम्मीद कम है कि यह सस्ता होना ज्यादा दिन चलेगा. अगर इजराइल-ईरान का टकराव लंबा खिंचा तो फिर से अनिश्चितता बढ़ेगी और सोने की मांग बढ़ सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। निवेशक ऐसे समय में सोने को सुरक्षित जगह मानते हैं. होली के कारण आज 3 मार्च को शेयर बाजार बंद है, NSE और BSE में ट्रेडिंग नहीं हो रही. कुछ राज्यों में बैंक भी छुट्टी पर हैं.
सोने के दाम अलग-अलग शहरों में थोड़े अलग होते हैं क्योंकि इसमें लोकल टैक्स, मेकिंग चार्जेस और दूसरे फैक्टर जुड़ते हैं. चेन्नई जैसे कुछ जगहों पर थोड़ा ज्यादा दिखता है. लोग अगर सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रोज अपडेट चेक करते रहें क्योंकि बाजार तेजी से बदल सकता है. होली के मौके पर कई लोग गहने या सिक्के खरीदते हैं, लेकिन अभी युद्ध जैसी स्थिति से सावधानी बरतनी चाहिए. आज सोना थोड़ा सस्ता हुआ है, जो होली से पहले राहत की बात है. लेकिन आगे क्या होगा, यह मिडिल ईस्ट की खबरों पर निर्भर करेगा. अगर तनाव कम हुआ तो स्थिर रह सकता है, वरना फिर बढ़ोतरी हो सकती है. बाजार की नजर वैश्विक घटनाओं पर टिकी है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें
आज 3 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में तेजी से बढ़ रही हैं, क्योंकि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.04 फीसदी ऊपर चढ़कर 5366.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जबकि चांदी 0.91 फीसदी बढ़कर 89.66 डॉलर प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. यह उछाल मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति से आ रहा है, जहां लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी की तरफ भाग रहे हैं.
भारत में एमसीएक्स पर सोने के फ्यूचर्स सेशन बंद होने पर 2.53 फीसदी ऊपर बंद हुए, जो 166199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, लेकिन चांदी थोड़ी कमजोर रही और 0.9 फीसदी नीचे आई. यह पांचवां दिन है जब सोना लगातार बढ़ रहा है, और वैश्विक स्तर पर यह सुरक्षित जगह माना जा रहा है क्योंकि युद्ध का खतरा बना हुआ है.





