Monday, February 23, 2026
IndiaPoliticsTrending

धार में मृत्यु भोज के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल!..

धार में मृत्यु भोज के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल!..
धार में मृत्यु भोज के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल!..

मध्य प्रदेश धार जिले के कुक्षी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. डेहरी क्षेत्र के ग्राम झिगरी बयड़ी में शनिवार को आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम अचानक मातम में बदल गया, जब मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, ग्राम झिगरी बयड़ी में एक परिवार द्वारा परंपरा के अनुसार मृत्यु भोज का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और ग्रामीण शामिल होने पहुंचे थे. भोजन की व्यवस्था चल रही थी और लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड भड़क गया और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों पर टूट पड़ा.

भगदड़ जैसी स्थिति
हमला इतना अचानक और तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने कई लोगों को बुरी तरह डंक मार दिए. इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई लोग घायल भी हुए. इस दर्दनाक घटना में हुसैन पिता गुलाब, निवासी गातला, की मौके पर ही मौत हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्हें मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से काटा था. हादसे में करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

पांच गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
इनमें से पांच गंभीर घायलों को बाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार डेहरी में किया जा रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. प्रशासन को सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई. फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, लेकिन इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply