: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने रविवार देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के उप जिलाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नगर निगमों, विकास प्राधिकरणों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को विकास प्राधिकरणों और अन्य विभागों में नई तैनाती मिली है। इस प्रशासनिक फेरबदल का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी देखने को मिला है।

तबादला सूची में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी समेत कई शहर शामिल हैं। इन स्थानों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के कार्यभार संभालने पर रहेगी।

ये भी पढ़ें: