Tuesday, February 10, 2026
CricketIndiaTrending

पाकिस्तान की शर्ते मानने पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, भारत और पाकिस्तान मैच पर BCCI ने कहा “ICC और PCB चाहे….

पाकिस्तान की शर्ते मानने पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, भारत और पाकिस्तान मैच पर BCCI ने कहा “ICC और PCB चाहे….
पाकिस्तान की शर्ते मानने पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, भारत और पाकिस्तान मैच पर BCCI ने कहा “ICC और PCB चाहे….

BCCI: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) शुरू हो चूका है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच 15 फरवरी को खेला जाना है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पहले एक ट्वीट कराया कि हम टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नही खेलेंगे. इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने मंत्रीमंडल के सामने भी ये बात कही.

हालांकि अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान की टीम और सरकार अब भारत के सामने 15 फरवरी का मैच खेलने को तैयार हो गया है. इस दौरान खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने आईसीसी (ICC) के सामने कुछ शर्ते रखी हैं, जिस पर बीसीसीआई (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने चुप्पी तोड़ी है.

IND vs PAK मैच पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

यूएसए को पहले मैच में 29 रनों से शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम अब दिल्ली पहुंच चुकी है और यहां भारतीय टीम को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है, इससे पहले भारतीय कोच गौतम गंभीर जो दिल्ली से हैं, उन्होंने एक डिनर का आयोजन भारतीय टीम के लिए किया था. इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी वहां पहुंचे और इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या भारत और पाकिस्तान का मैच होगा? क्योंकि पाकिस्तान की टीम इस पर बातचीत कर रही है.

इस पर राजीव शुक्ला ने जवाब दिया कि

“मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा. BCCI इस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहेगी. सभी चीजें अब ICC के ऊपर छोड़ दी गई हैं. ICC अब जो भी फैसला लेगा, हम वो मानेंगे. आईसीसी हमें जो भी बताएगा, वो मानेंगे. हमने उनपर सबकुछ छोड़ रखा है.”

पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी ये शर्तें

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक PCB ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से सालाना आय में बढ़ोतरी की मांग की है. इसके अलावा वो भारत के खिलाफ दोबारा द्विपक्षीय सीरीज खेलना चाहते हैं. वहीं पाकिस्तान चाहता है कि भारत उसके साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खेले और पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के साथ भारत त्रिकोणीय सीरीज खेले, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी मांगे मानने से इनकार कर दिया.

पाकिस्तान ने इसके साथ ही मांग की है कि भारतीय खिलाड़ी मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडसेक करें, इस पर भी आईसीसी ने हामी नही भरी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश को रेवेन्यु शेयर देने और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी देने की बात कही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply