Saturday, February 21, 2026
Politics

बांग्लादेश को मिली नई सरकार, BNP नेता तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ!..

बांग्लादेश को मिली नई सरकार, BNP नेता तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ!..
बांग्लादेश को मिली नई सरकार, BNP नेता तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ!..

ढाका: बांग्लादेश को अपनी नई सरकार मिल गई है। तारिक रहमान ने आज प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। गौरतलब है कि बांग्लादेश लंबे समय से अपने नेता की कमी महसूस कर रहा था क्योंकि साल 2024 में यहां शेख हसीना की सरकार गिर गई थी और इस दौरान काफी हिंसा भी हुई थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश के अंतरिम नेता के तौर पर देश का नेतृत्व तो किया लेकिन वह बांग्लादेश के “मुख्य सलाहकार” के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे थे।

सोमवार को अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने दिया था पद से इस्तीफा
सोमवार को अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और सत्ता की चाबी नवनिर्वाचित सरकार को सौंप दी थी। हालांकि सोमवार को पद छोड़ने के दौरान यूनुस ने कहा था, “आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे रोका न जाए।”

BNP ने चुनाव में हासिल की थी शानदार जीत
हालही में बांग्लादेश में चुनाव हुए थे, जिसमें बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) और उसके नेता तारिक रहमान ने भारी जीत हासिल की थी। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने 297 में से 209 सीटें जीती थीं और देश में अपनी सरकार बनाने का रास्ता साफ किया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनाव में 68 सीटें जीती थीं। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply