बांग्लादेश में लोकतांत्रिक बदलाव की लहर के बीच आम चुनाव शुरू हो गए हैं, जहां लगभग 12.7 करोड़ मतदाता ‘जातीय संसद’ के 350 सदस्यों को चुनने के लिए तैयार हैं। अगस्त 2024 में छात्र विद्रोह के कारण शेख हसीना के इस्तीफे और पलायन के बाद, नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार देश की कमान संभाल रही है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जुलाई विद्रोह’ के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई में करीब 1,400 लोगों ने जान गंवाई थी। वर्तमान में भारत में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री को विशेष ट्रिब्यूनल द्वारा मृत्युदंड सुनाया गया है, जबकि उनकी पार्टी ‘अवामी लीग’ के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।



