Friday, March 20, 2026
Gazab

बुरी खबरः पेट्रोल-डीजल पर टूट पडी आफतः बढ गये दाम-जानें नई कीमत!..

बुरी खबरः पेट्रोल-डीजल पर टूट पडी आफतः बढ गये दाम-जानें नई कीमत!..

पेट्रोल कंपनियों द्वारा प्रीमियम, स्पीड पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं.

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि गरीब को पहले ही गैस नहीं मिल रहा था. अब पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान भी महंगे होंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह भार जनता पर नहीं डालना चाहिए था.

वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता शादाब चौहान ने कहा कि सरकार अपना मुनाफा कमाने के चक्कर में है. भारत से भूटान तेल खरीदता है लेकिन वहां सस्ता है, यहां महंगा है. उन्होंने कहा कि हमने पहली ही चिंता व्यक्त की थी कि सरकार को संजीदगी से काम करना चाहिए. तेल की कीमतें बढ़ाना अनुचित है. सरकारों को अपना मुनाफा कम करना चाहिए.

एआईएमआईएम नेता ने कहा कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए सरकार के पास कोई पॉलिसी नहीं है. यह सब सरकार की नाकामी का नतीजा है. तेल की कीमतें बढ़ने का असर, लोगों की जिंदगी पर भी पढ़ेगा.

दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत क्या?
20 मार्च 2026 से बीपीसीएल के प्रीमियम पेट्रोल स्पीड की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. पेट्रोल पंप से मिली जानकारी के अनुसार स्पीड पेट्रोल अब ₹2.09 प्रति लीटर महंगा हो गया है. पहले इसकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जो बढ़कर अब ₹113.77 प्रति लीटर हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने और रुपये के कमजोर होकर 92.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने का असर अब ईंधन की कीमतों पर दिखने लगा है. चूंकि कच्चा तेल डॉलर में खरीदा जाता है, इसलिए रुपये की कमजोरी से तेल कंपनियों की लागत बढ़ जाती है, जिसका असर अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में दिखाई दे रहा है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चलते यह दाम बढ़े हैं.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply