
Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के बीच भारत (Team India) के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय टीम ने 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत यूएसए (USA) के खिलाफ जीत के साथ किया है. अब भारतीय टीम को अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया (Namibia Cricket Team) के खिलाफ 12 फरवरी को खेलना है. इस मैच के लिए टीम इंडिया दिल्ली पहुंच गई है.
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बीमार पड़ गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.
Abhishek Sharma की बिगड़ी तबियत अस्पताल में हुए भर्ती
यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. वहीं फील्डिंग के लिए उनकी जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) मैदान पर उतरे थे. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने अभिषेक शर्मा पर अपडेट दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत के सहायक कोच ने बताया कि अभिषेक शर्मा की तबीयत अभी खराब है और उन्हें पेट में कुछ दिक्कत है.
टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन मिस किया और अभी वो पेट में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले वो फिट हो सकते हैं, लेकिन भारत के लिए ये चिंता का विषय है.
नामीबिया के खिलाफ मिल सकता है अभिषेक शर्मा को आराम
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की फिटनेस पर बात करते हुए कहा कि
“हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन पर नजर रख रहे हैं. अगर अभिषेक की फिटनेस सही नहीं हुई, तो टीम में चेंज हो सकता है.”
ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को नामीबिया के खिलाफ मैच से आराम दिया जा सकता है. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वो भारत के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.





