Wednesday, March 25, 2026
IndiaTrending

सुबह-सुबह: सोनिया गांधी को लेकर आई बुरी खबर, अस्पताल में…!..

सुबह-सुबह: सोनिया गांधी को लेकर आई बुरी खबर, अस्पताल में…!..
सुबह-सुबह: सोनिया गांधी को लेकर आई बुरी खबर, अस्पताल में…!..

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार देर रात सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को सांस में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों का एक दल उनका उपचार कर रहा है। सोनिया गांधी के साथ उनके पुत्र और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी की तबीयत दो महीने पहले जनवरी, 2026 में भी काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें छह दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया था। हालांकि, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनका इलाज लगातार उनके आवास पर जारी था।

जानें कैसे शुरू हुई सोनिया गांधी की सियासी पारी
साल 1968 में सोनिया गांधी की शादी राजीव गांधी से हुई। उस समय राजीव गांधी ने राजनीति से दूरी बनाए रखी थी और एक एयरलाइन पायलट के रूप में अपना करियर चुना था। लेकिन 1980 में संजय गांधी के निधन के बाद हालात बदले और राजीव गांधी को राजनीति में आना पड़ा। इसके बाद 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने। इस पूरे दौर में सोनिया गांधी राजनीति से दूर रहीं और कला संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रहीं। फिर 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व संभालने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने शुरुआत में इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

हालांकि, 1998 में उन्होंने आखिरकार कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 का लोकसभा चुनाव जीता और यूपीए गठबंधन का गठन हुआ। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उस समय सोनिया गांधी के पास प्रधानमंत्री बनने का पूरा मौका था, लेकिन उन्होंने यह पद स्वीकार नहीं किया और डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया।

इसके बाद 2009 में एक बार फिर उनके सामने प्रधानमंत्री बनने का अवसर आया, लेकिन इस बार भी उन्होंने खुद पीछे हटते हुए मनमोहन सिंह को ही आगे किया। उनके इस फैसले ने देश-विदेश में सभी को चौंका दिया था। वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख हैं और राज्यसभा सांसद के रूप में सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभा रही हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply