Sunday, March 29, 2026
IndiaPoliticsTrending

बाबर आजम सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल: किंग बनने चला था कार्टून बनकर रह गया!..

बाबर आजम सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल: किंग बनने चला था कार्टून बनकर रह गया!..
बाबर आजम सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल: किंग बनने चला था कार्टून बनकर रह गया!..

नई दिल्ली। पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाजों में गिने जाने वाले बाबर आजम इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इसका कारण एक विज्ञापन है। इसमें बाबर ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उनकी जमकर टांग खिंचाई कर रहे हैं।

बाबर को पहले मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में गिना जाने लगा था। उनकी तुलना विराट कोहली से तक की जाने लगी थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, बाबर लगातार बड़े मैचों में फेल होते रहे और इसी कारण अब उनकी ख्याति में गिरावट आई है। उनके हाथ से पाकिस्तानी टीम की कप्तानी भी चली गई है।

दुनिया में भले ही बाबर की ख्याति कम हुई हो, लेकिन पाकिस्तान में आज भी वह बड़े नामों में गिने जाते हैं। यही कारण है कि कंपनियां उनके साथ करार करती हैं। बाबर को विज्ञापनों में देखा जाता है। ऐसे ही एक विज्ञापन की शूटिंग बाबर कर रहे थे। इस एड में बाबर को डाइव मारकर कैच पकड़ना था। बाबर के लिए एक गद्दा भी रखा था ताकि उन्हें चोट न लगे। शूटिंग करते हुए बाबर की तरफ किसी ने गेंद फेंकी और इस बल्लेबाज ने अपने दाईं तरफ रखे गद्दे पर डाइव मारते हुए कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन वह कैच नहीं ले पाए।

इसी को लेकर बाबर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने तो उन्हें कार्टून तक बता दिया। यूजर ने लिखा, “बाबर आजम किंग कोहली बनने चला था, कार्टून बनकर रह गया। उन्होंने एड शूट में भी कैच छोड़ दिया। बाबर आजम की एक और शर्मनाक हरकत।

टी20 वर्ल्ड कप में रहे थे फेल
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा सकी थी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम का प्रदर्शन भी इस वर्ल्ड कप में खास नहीं रहा था। बाबर ने छह मैचों में 91 रन बनाए थे जिसमें अमेरिका के खिलाफ 46 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply