: में बन रहे तारबेला डैम प्रोजेक्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 1,530 मेगावाट क्षमता वाले तारबेला डैम के पांचवें एक्सटेंशन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन टनल5 का एक हिस्सा ढह गया। इसके बाद बांध के तालाब में अचानक पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। ये प्रोजेक्ट चीन के सहयोग से बनाया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। निर्माण का काम रोक दिया गया है और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

NEW: A section of rock collapsed during excavation at Tarbela Dam, breaching the protective bund and flooding Tunnel No. 5. All workers were evacuated, and one swept into the water was rescued. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। No casualties reported.📍 Haripur, Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan. pic.twitter.com/wR47s7MJwE

— Weather Monitor November 9, 2026

2025 के बाद दूसरी बार हुआ हादसा

तारबेला5 प्रोजेक्ट में साल 2025 के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जुलाई 2025 में भी प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा था। के अखबार के मुताबिक, उस घटना की जांच के लिए बनाई गई 3 सदस्यों की कमेटी ने 15 पन्नों की रिपोर्ट दी थी। इसमें निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी और बिना अनुमति डिजाइन में बदलाव को नुकसान की बड़ी वजह बताया गया था।

डिजाइन बदलने से कमजोर हुआ ढांचा

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट के ठेकेदार ने बांध के एक अस्थायी हिस्से के डिजाइन में बदलाव का प्रस्ताव दिया था। जबकि कॉन्ट्रैक्ट में इसकी अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद इंजीनियर ने तकनीकी जांच पूरी किए बिना बदलाव को मंजूरी दे दी। बाद में पाकिस्तान वॉटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने भी निर्माण पूरा होने के करीब इस बदलाव को मंजूरी दे दी।

ये खबर भी पढ़ें: 

3 पक्षों की भूमिका पर सवाल

रिपोर्ट में ठेकेदार, इंजीनियर और पाकिस्तान की संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारियों में लापरवाही की बात कही गई थी। इसमें बताया गया कि डिजाइन बदलने के बाद कॉफरडैम कमजोर हो गया था। इसकी संरचना टूटने से प्रोजेक्ट में पानी भर गया और निर्माण कार्य में देरी के साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ। अब हादसे के बाद एक बार फिर इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा और निर्माण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।