Wednesday, February 11, 2026
BusinessIndiaTrending

मंगलमय मंगलवार, चांदी ₹1.69 लाख तो सोना ₹37000 सस्ता, कब है खरीदारी का सही मौका ?!..

मंगलमय मंगलवार, चांदी ₹1.69 लाख तो सोना ₹37000 सस्ता, कब है खरीदारी का सही मौका ?!..
मंगलमय मंगलवार, चांदी ₹1.69 लाख तो सोना ₹37000 सस्ता, कब है खरीदारी का सही मौका ?!..

Gold-Silver Price: सोने-चांदी में क्या चल रहा है किसी की समझ में नहीं आ रहा है. सोने जितनी तेजी से चढ़ता है, अगले ही पल उतनी ही तेजी से उतर जाता है. सोने-चांदी की कीमत में मंगलवार, 10 फरवरी को फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली. एक झटके में सोना-चांदी दोनों के भाव गिर गए हैं. मंगलवार को सोने की कीमत 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम से गिरकर 1.57 लाख रुपये के भाव पर पहुंच गया. सोने की कीमत में जहां करीब 1000 रुपये की गिरावट देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमत में करीब 5000 रुपये गिरकर 2,62,620 रुपये/किलो से 2.57 लाख रुपये/किलो के भाव पर बिक रही है.

सोना-चांदी के रेट में कितनी गिरावट
अगर सोने-चांदी की कीमत की ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो चांदी अपने ऑल टाइम हाई मूल्य 4.20 लाख से 1.63 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है. वहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.94 लाख से 37000 रुपये से ज्‍यादा सस्ती हो चुकी है. सोने की इस गिरावट ने जहां खरीदारों को उत्साहित किया है तो वहीं उन लोगों में निराशा है, जिन्होंने सोने-चांदी में निवेश किया है. अमेरिका के बड़े बैंक पर ताला, खतरे में डॉलर का ‘ताज’…ऐसी तबाही की वॉर्निंग कि ट्रंप भूल जाएंगे 2008 का संकट, भूचाल से भारत का बचना भी मुश्किल

आज क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने-चांदी की कीमत में जारी ये उठापटक ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता का नतीजा है. अमेरिका से आने वाले GDP, PMI, नॉन-फार्म पेरोल के साथ-साथ महंगाई के आंकड़े इसी हफ्ते जारी होने वाले है. जिसको वजह सो बाजार में अस्थिरता का माहौल है. निवेशकों में अस्थिरता और का माहौल है. जिसका असर सोने-चांदी की कीमत पर देखने को मिल रहा है. चीन, जर्मनी और भारत के महंगाई आंकड़े भी निवेशकों के लिए अहम ट्रिगर का काम करते हैं. वहीं अमेरिका में महंगाई के आंकड़े फेडर रिजर्व की ब्याज दरों को तय करेंगे. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर क्या रुख अपनाता है, वहीं डॉलर में मजबूती सोने-चांदी की कीमतों को निर्धारित करते हैं.

क्या है खरीदारी का सही टाइम
सोने की कीमत में उठा पटक से बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी कंफ्यूजन की स्थिति में है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सोना और गिरेगा या फिर और चढ़ेगा, फिलहाल कोई कुछ नहीं बता पा रहा है. सालभर में सोने की कीमत में 76 फीसदी से अधिक तो चांदी में 169 फीसदी से अधिक की बढ़ ने सारी भविष्यवाणी बिगाड़ दी.सोना एक दिन चढ़ता है तो अगले दिन क्रैश हो जा रहा है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इसे किस प्राइस पर खरीदना सही फैसला रहा. कमोडिटी एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन की माने तो सोने को थोड़ा-थोड़ा कर खरीदना ही सही फैसला होगा. आपको अगर शादी या फंक्शन के लिए गोल्ड की खरीदारी करनी है तो थोड़ा-थोड़ा कर किस्तों में खऱीदें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply